फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Justice Department reaches deal to allow Boeing to avoid prosecution over 737 Max crashes News In Hindi

US: बोइंग को आपराधिक केस से राहत की तैयारी, 346 मौतों वाले हादसे में होगा 1.1 अरब डॉलर का समझौता

Sat, 24 May 2025 04:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 04:14 AM IST
सार

अमेरिकी न्याय विभाग और बोइंग के बीच 1.1 अरब डॉलर से अधिक के समझौते की तैयारी, जिससे 346 मौतों वाले 737 मैक्स हादसों पर आपराधिक केस खत्म हो सकता है। समझौता अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Justice Department reaches deal to allow Boeing to avoid prosecution over 737 Max crashes News In Hindi
अमेरिकी न्याय विभाग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी न्याय विभाग विमान निर्माता कंपनी बोइंग को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। इसके तहत अमेरिकी न्याय विभाग और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के बीच एक समझौता होने जा रहा है, जिससे कंपनी पर चल रहा आपराधिक मुकदमा खत्म हो सकता है। बता दें कि यह मामला बोइंग 737 मैक्स विमान से जुड़ा है, जिनके दो भीषण हादसों में 2018 और 2019 में कुल 346 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- US Nuclear Energy: ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा को बढ़ाने के फैसले पर दस्तखत किए; कहा- अमेरिका बहुत बड़े पैमाने पर...

विज्ञापन


1.1 अरब डॉलर से अधिक का होगा समझौता 
इस मामले में कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, इस सैद्धांतिक समझौते के तहत बोइंग को 1.1 अरब डॉलर से अधिक की रकम चुकानी होगी और सुरक्षा व निगरानी में निवेश करना होगा। इसके बदले में न्याय विभाग कंपनी पर आपराधिक केस वापस ले लेगा। हालांकि, यह समझौता अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Pakistan Tension: परमाणु हथियार पाक में सुरक्षित? भारत ने उठाई निगरानी की मांग तो पड़ोसी ने दी ये दलील

क्या कहना है अमेरिकी न्याय विभाग का?
वहीं इस मामले में न्याय विभाग ने कहा है कि यह समझौता बोइंग से तत्काल जवाबदेही सुनिश्चित करता है और मुकदमे की अनिश्चितताओं से बचाता है। लेकिन इस फैसले का कई पीड़ित परिवारों ने विरोध किया है। जहां पीड़ितों के वकील पॉल कैसेल ने कहा कि यह केस खत्म करना उन 346 लोगों की याद का अपमान होगा, जिनकी जान बोइंग की झूठी बातों और लापरवाही के कारण गई।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया और इथियोपिया में पांच महीने के भीतर दो बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। पीड़ितों के परिवार लंबे समय से सार्वजनिक सुनवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed