{"_id":"643755a8d7e1e3886d0997f3","slug":"juice-mission-will-be-launched-today-will-find-life-on-three-moons-of-jupiter-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Juice Mission: आज लॉन्च होगा जूस मिशन, बृहस्पति के तीन चंद्रमा पर खोजेगा जीवन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Juice Mission: आज लॉन्च होगा जूस मिशन, बृहस्पति के तीन चंद्रमा पर खोजेगा जीवन
Thu, 13 Apr 2023 06:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:36 AM IST
सार
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 5963 किलोग्राम वजनी ऑर्बिटर करीब आठ साल तक यात्रा करता रहेगा। हालांकि, जूस से पहले नासा का यूरोपा क्लिपर स्पेसक्राफ्ट पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पति के तीन चंद्रमा पर जीवन की खोज के लिए यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) बृहस्पतिवार को ज्यूपिटर आईसी मून्स एक्सप्लोरर (जूस) मिशन लॉन्च करेगी। ईएसए, एरियन स्पेस और एयरबस मिलकर फ्रेंच गुएना के कोरोऊ स्पेसपोर्ट से एरियन-5 रॉकेट के जरिये इसे अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 14,270 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
भारतीय समयानुसार इसे 13 अप्रैल को शाम को करीब पौने छह बजे लॉन्च किया जाएगा। जूस स्पेसक्राफ्ट साल 2031 के जुलाई में बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश करेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 5963 किलोग्राम वजनी ऑर्बिटर करीब आठ साल तक यात्रा करता रहेगा। हालांकि, जूस से पहले नासा का यूरोपा क्लिपर स्पेसक्राफ्ट पहुंच जाएगा।
विज्ञापन