{"_id":"636d6d838a762a668816249e","slug":"judicial-official-says-one-policeman-fatally-stabbed-in-brussels-in-suspected-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brussels Attack: ब्रसेल्स में पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, आतंकी हमले की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brussels Attack: ब्रसेल्स में पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, आतंकी हमले की आशंका
Fri, 11 Nov 2022 03:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ब्रसेल्स
पीटीआई, ब्रसेल्स
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम के ब्रसेल्स में गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर न्यायिक अधिकारी ने कहा कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी होने का संदेह है। वहीं बेल्जियम पुलिस ने कहा कि चाकू मारने के बाद संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गई, हालांकि उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्रसेल्स में चाकू से किए गए इस संदिग्ध आतंकी हमले में जहां पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। गुरुवार शाम ब्रसेल्स नॉर्थ रेलवे स्टेशन के पास हमले के बाद दो अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल पर ही हमलावर को भी गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे हमलावर का क्या मकसद था, यह अभी पता नहीं चला है। हालांकि अधिकारी शुरुआती जांच में इसे आतंकवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता एरिक वान ड्यूसे ने कहा कि हमने इस मामले को संभाला, क्योंकि इसके जरिए आतंकवाद और दहशत फैलाना मकसद था या नहीं इसकी जांच के बाद पुष्टि की जाएगी। हमले से पहले दोनों पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त पर थे। पुलिस का कहना है कि एक अन्य गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा और हमलावर को काबू कर दिया। अस्पताल ले जाने से पहले देखा गया कि उसे पैर और पेट में गोली लगी थी।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्होंने लगभग 19:15 पर हुए हमले के तुरंत बाद पांच या छह गोलियां चलने की आवाजा सुनाई दी थी। क्रेमेल नाम के एक चश्मदीद ने कहा कि मैं काम से आ रहा था और मैं अपने पिता के साथ फोन पर बात कर रहा था और फिर मैंने पांच या छह गोलियां चलने की आवाज सुनी।