फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judge in nation capital extends block on Donald Trump administration federal funding freeze Know all about it

US: अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को झटका, जज ने संघीय अनुदान रोकने के सरकार के फैसले पर अस्थायी रोक की अवधि बढ़ाई

Tue, 04 Feb 2025 09:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने संघीय व्यय की समग्र वैचारिक समीक्षा शुरू करते हुए यह रोक लगाने की योजना बनाई है। इस वजह से कई संगठन परेशानी में पड़ गए हैं, क्योंकि वे वित्तीय रूप से संघीय अनुदानों और ऋण पर ही निर्भर हैं।

विज्ञापन
Judge in nation capital extends block on Donald Trump administration federal funding freeze Know all about it
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अमेरिका की एक न्यायाधीश ने संघीय अनुदान और ऋण रोकने के उनके प्रशासनिक फैसले पर अस्थायी रूप की अवधि बढ़ा दी है। कुछ गैर-लाभकारी समूहों ने कहा था कि वे अब भी वह अनुदान और ऋण पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसका उनसे वादा किया गया था। इसके बाद न्यायाधीश ने यह फैसला किया।

विज्ञापन


अमेरिकी जिला न्यायाधीश लोरेन एल. अलीखान ने संघीय अनुदान रोकने के प्रशासन के फैसले के प्रभावी होने से कुछ ही मिनट पहले पिछले सप्ताह इस पर रोक लगा दी थी। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले पर सोमवार दोपहर तक रोक लगाई गई थी, लेकिन न्यायाधीश ने इसकी अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। रोड आइलैंड के एक अन्य न्यायाधीश ने भी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित लगभग दो दर्जन राज्यों की ओर से दायर एक अलग मुकदमे में संघीय अनुदान रोकने के फैसले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बनाई यह योजना
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने संघीय व्यय की समग्र वैचारिक समीक्षा शुरू करते हुए यह रोक लगाने की योजना बनाई है। इस योजना के कारण वे संगठन चिंतित हो गए हैं, जो वित्तीय रूप से संघीय अनुदानों एवं ऋण पर निर्भर हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि ऋण और अनुदान को रोकने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि खर्च ट्रंप के हालिया कार्यकारी आदेशों के अनुरूप हो। ये अनुदान एवं ऋण स्थानीय सरकारों, विद्यालयों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए वित्तीय जीवनरेखा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने साधा निशाना
ट्रंप जीवाश्म ईंधन का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सुरक्षा हटाना चाहते हैं तथा विविधता, समानता और समावेशन के प्रयासों को समाप्त करना चाहते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को मनमाना और अवैध बताया है। उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रपति को कांग्रेस द्वारा विनियोजित खर्च को एकतरफा तरीके से रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed