{"_id":"5f42aafaf510e6389901177c","slug":"jordanian-publication-named-pakistan-pm-imran-khan-as-man-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन की पत्रिका ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया 'मैन ऑफ द इयर' का खिताब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्डन की पत्रिका ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया 'मैन ऑफ द इयर' का खिताब
Sun, 23 Aug 2020 11:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जॉर्डन के एक प्रकाशन ने 'मैन ऑफ द इयर 2020' घोषित किया है। जॉर्डन की सालाना प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'द मुस्लिम 500' ने इमरान खान को यह खिताब अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के साथ शांति बनाए रखने के प्रयासों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
पत्रिका ने इमरान खान के लिए लिखा, 'अगर द मुस्लिम 500 साल 1992 में प्रकाशित हो रही होती तो इमरान खान को क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मुस्लिम मैन ऑफ द इयर के लिए नामांकित होते।' बता दें कि साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने क्रिकेट विश्वकप जीता था।
विज्ञापन
पत्रिका के संपादक एस अब्दुल्ला ने कहा, 'मुझे अच्छा लगा था जब खान ने कैंसर पीड़ितों के इलाज और रिसर्च को समर्पित एक अस्पताल की स्थापना का अभियान चलाया। लेकिन अगस्त 2018 में उनका प्रधानमंत्री बनना ज्यादा महत्वपूर्ण रहा जब उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के साथ लंबी शांति उनकी प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
इस पत्रिका ने अमेरिका की कांग्रेस महिला राशिदा तालिब को वूमेन ऑफ द इयर का खिताब दिया है। राशिदा पहली फलस्तीनी-अमेरिकी महिला हैं जिन्हें प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुना गया है। पत्रिका में राशिदा के लिए लिखा गया कि उन्होंने पवित्र कुरान पर हाथ रख कर शपथ ग्रहण की थी।