{"_id":"654954af1ea54b18f90a59f7","slug":"john-kirby-says-biden-and-netanyahu-discussed-temporary-ceasefire-and-release-of-hostages-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel War: बाइडन-नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर की चर्चा, इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel War: बाइडन-नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर की चर्चा, इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत
Tue, 07 Nov 2023 02:33 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:33 AM IST
सार
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल की सरकार अस्थाई विराम पर बातचीत कर रही है। संभावना है कि इस दौरान हमास अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दें। बाइडन और नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक की स्थिति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Jo biden and Bejamin netanyahu
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मानवीय कारणों से गाजा पर हमलों में अस्थाई विराम और बंधकों के रिहाई की संभावना पर चर्चा की। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले काफी समय से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
वेस्ट बैंक की स्थिति पर भी चर्चा
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल की सरकार अस्थाई विराम पर बातचीत कर रही है। संभावना है कि इस दौरान हमास अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दें। बाइडन और नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक की स्थिति पर भी चर्चा की। किर्बी ने कहा कि गाजा में पर्याप्त सहायता नहीं पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में 30 से भी कम ट्रक गाजा पहुंचे हैं। सामान्य युद्धविराम एक उचित कदम होगा।
गाजा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 25,408 लोग घायल हैं। इस वजह से फलस्तीनी लोगों के लिए राफा सीमा को एक बार फिर खोल दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बताना थोड़ा मुश्किल है कि मृतकों में कितने लड़ाके थे और कितने आम आदमी। मिस्र के एक सीमा अधिकारी ने बताया कि मिस्र में कुल 96 फलस्तीनी नागरिक हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।