फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   john kirby said on Prime Minister narendra modi visit to USA in White house, PM modi latest News in hindi

USA: ‘भारत अपनी पसंद से खरीद सकता है तेल’, किर्बी ने कहा-हिंदुस्तान में अपने दम पर चीन का सामना करने की क्षमता

Sat, 24 Jun 2023 01:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2023 01:44 AM IST
सार

जॉन किर्बी ने कहा कि पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा चीन के बारे में नहीं थी। बल्कि यह यात्रा भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व के बार में दोनों देशों के नागरिकों को संदेश देने के लिए थी। सच कहूं तो, भारत के सामने चीन एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
john kirby said on  Prime Minister narendra modi visit to USA in White house, PM modi latest News in hindi
यूएस एनएससी प्रवक्ता जॉन किर्बी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। शनिवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि भारत के लिए चीन भले एक चुनौती है, लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करता है। एक दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया था।

विज्ञापन

भारत स्वतंत्र राज्य है
व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक ने पीएम मोदी की आधिकारिक यात्रा के संबंध में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान जॉन किर्बी ने कहा कि भारत को तेल खरीदने के लिए अपनी पसंद खुद चुननी होगी। हम उम्मीद करते हैं कि भारत मूल्य सीमा पर या उससे नीचे ही रूसी तेल खरीदे। जैसा वह पहले से ही कर रहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा चीन के बारे में नहीं थी। बल्कि यह यात्रा भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व के बारे में दोनों देशों के नागरिकों को संदेश देने के लिए थी। सच कहूं तो, भारत के सामने चीन एक बड़ी चुनौती है। लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करने का दम रखता है। किर्बी ने आगे कहा कि हां, दोनों देशों पर मंडरा रहे चीनी संकट को कल के एजेंडे में शामिल किया गया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत पर चीन के खिलाफ जवाबी हमले के लिए जोर डाला गया है। भारत संप्रभु और स्वतंत्र राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से बेहतर कोई नहीं हो सकता
जॉन किर्बी ने कहा कि इस यात्रा से पुष्टि हो गई कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरे और व्यापक हो गए हैं। भविष्य की बात की जाए तो हम दोनों देशों के रिश्तों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर के बारे में भी सोचते हैं। जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने साफ कर दिया कि इन समस्याओं को सुलझाने में भारत से बेहतर कोई और नहीं हो सकता।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed