फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden to ask Americans to wear masks for 100 days for prevent themselves from coronavirus

कार्यभार संभालते ही 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे बाइडन, बताया- देशभक्ति जताने का तरीका

Sat, 05 Dec 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 05 Dec 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden to ask Americans to wear masks for 100 days for prevent themselves from coronavirus
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के इस कदम को उल्लेखनीय माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना।

विज्ञापन


कई लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क पहनना इस महामारी पर काबू पाने का बेहद कारगर तरीका है। संक्रमण से अमेरिका में 2,75,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडन मास्क पहनने के मुखर समर्थक रहे हैं और उन्होंने इसे देशभक्ति जताने का एक तरीका बताया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी बाइडन ने इसका बढ़-चढ़ कर समर्थन किया।
विज्ञापन



‘सीएनएन’ के जैक टैपर से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि वह अगले साल 20 जनवरी को पद संभालने के समय अमेरिका के लोगों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा, कार्यभार संभालने के पहले दिन मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे 100 दिनों तक मास्क पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुझे लगता है कि इस पर जोर देना जरूरी है। बाइडन ने कहा कि वह अपने प्रशासन में डॉ. फॉसी को भी पद पर बने रहने के लिए कहेंगे। फॉसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीजेज के निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed