फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden Says US Concerned about China handling of COVID 19

Covid-19: कोरोना से निपटने के चीन के रवैये से चिंतित हुआ अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडन ने ड्रैगन को दे डाली नसीहत

Thu, 05 Jan 2023 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Jan 2023 08:52 AM IST
सार

बाइडन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हां मैं चीन के कोरोना से निपटने के इस रवैये से चिंतित हूं।

विज्ञापन
Joe Biden Says US Concerned about China handling of COVID 19
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के कोरोना से निपटने के रवैये से डब्ल्यूएचओ समेत दुनिया के कई देश चिंतित दिख रहे हैं। चीन जिस तरह से कोरोना के आंकड़े छिपा रहा है उससे पड़ोसी देश तो सतर्क हो ही गए हैं उससे भी अधिक सतर्क अमेरिका दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर ड्रैगन को नसीहत तक दे डाली है। बाइडन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हां मैं चीन के कोरोना से निपटने के इस रवैये से चिंतित हूं। चीन मामले की गंभीरता को समझ नहीं रहा है। इसलिए भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए जांच अनिवार्य कर दिया है। यानी जो भी यात्री चीन से आएंगे उन्हें 72 घंटे भीतर के निगेटिव रिपार्ट के साथ-साथ RTPCR टेस्ट से भी गुजरना होगा।

विज्ञापन


बाइडन ने दी ड्रैगन को नसीहत
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि चीन फिलहाल कोरोना महामारी के लिहाज से बेहद संवेदनशील देश है। चीन को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। चीन अपने फायदे के लिए महामारी को नजरअंदाज कर रहा है। बाइडन ने कहा कि चीन को टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए ताकि सही आंकड़े सामने आ सके। चीन इसे नियंत्रण में करे और विवेकपूर्ण कदम उठाए ताकि हम किसी भी संभावित वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए वह सब कुछ करें जो हम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दुनिया के अन्य क्षेत्रों से वेरिएंट अमेरिका में तेजी से पहुंचते हैं: नेड प्राइस
वहीं विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड कहीं भी फैल रहा है, लेकिन विशेष रूप से चीन जैसे घनी आबादी वाले देश में, निश्चित रूप से वेरिएंट के उभरने की पूरी आशंका है। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि दुनिया के अन्य क्षेत्रों से वेरिएंट उभर कर सामने आए हैं जो अंततः संयुक्त राज्य में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी समूह के खिलाफ कार्रवाई पर अमेरिका और पाकिस्तान ने दिखाई साझा रुचि
बाइडेन प्रशासन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान का यह सुनिश्चित करने में साझा मत है कि तालिबान आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें अपने क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने दे। आतंकवाद एक अभिशाप बना हुआ है जिसने इतने सारे पाकिस्तानी, अफगान और अन्य निर्दोष लोगों की जान ले ली है। संयुक्त राज्य अमेरिका और पाकिस्तान का वास्तव में यह सुनिश्चित करने में साझा हित है कि तालिबान प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरे और आईएसआईएस-के जैसे आतंकवादी समूह विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, अल-कायदा की तरह टीटीपी अब क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed