फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden's USD 1.9 trillion COVID19 relief bill passes in the US House  

अमेरिका: 1.9 खरब डॉलर का कोविड-19 राहत बिल सीनेट में पास

Fri, 12 Mar 2021 01:40 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden's USD 1.9 trillion COVID19 relief bill passes in the US House  
Joe Biden in Mask - फोटो : Agency (File Photo)
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 1.9 खरब डॉलर के कोविड-19 बिल यूएस सीनेट में पास होने के बाद उन्होंने इस पर हस्ताक्षर कर दिए। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति बाइडन शुक्रवार दोपहर को इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। 
विज्ञापन

 

 

अपने 1.9 खरब डॉलर के कोरोना राहत पैकेज के पक्ष में जनमत बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सीधे जनता के बीच गए थे। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य इस पैकेज को पास कराने की राह में रुकावट बने हुए थे। इसे देखते हुए बाइडन ने बुधवार सुबह (भारतीय समय के अनुसार) विस्कोंसिन राज्य के मिलवाउकी शहर में जाकर एक टाउन हॉल (जन सभा) को संबोधित किया था और सीधे लोगों के सवालों के जवाब दिए।

जानकारों ने ध्यान दिलाया है कि टाउन हॉल के लिए मिलवाउकी का चयन बाइडन ने सियासी कारणों से किया। विस्कोंसिन वह राज्य है, जहां नवंबर में हुए चुनाव में बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की थी। यहां के लोगों को बाइडन संदेश देना चाहते थे कि वे और उनकी पार्टी एक बड़ा राहत पैकेज ले आई है, लेकिन रिपब्लिकन उसे पास कराने में अड़ंगा डाल रहे हैं।  

डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रोग्रेसिव धड़ा इस राहत के पैकेज के बिल को बिना किसी संशोधन के पारित कराने पर अड़ा हुआ था। बाइडन के पैकेज के तहत हर नागरिक को 1400 डॉलर देने का प्रस्ताव है। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले रिपब्लिकन सीनेटरों ने अपने समर्थन के लिए ये रकम 600 डॉलर करने और 50 हजार डॉलर से ज्यादा सालाना आमदनी वाले लोगों को ये सहायता न देने की शर्त लगाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed