Eric M Garcetti: एरिक गार्सेटी दोबारा भारत में अमेरिकी राजदूत नामित, जो बाइडन का अहम फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्सेटी दोबारा राजदूत नियुक्त
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि इस बार अमेरिका की सीनेट से गार्सेटी की नियुक्त की पुष्टि हो जाएगी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि एरिक एम. गार्सेटी का नाम सीनेट को भेज दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कैलिफोर्निया के एरिक गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत होंगे।
व्हाइट हाउस ने सीनेट को नामांकन भेजने के बाद कहा कि कैलिफोर्निया के एरिक एम. गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत और पूर्णाधिकारी होंगे। मीडिया के एक बयान में कहा गया है कि आज व्हाइट हाउस उन उम्मीदवारों का नामांकन शुरू करेगा जिनकी पिछली कांग्रेस में पुष्टि नहीं हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ हमारा संबंध महत्वपूर्ण है।