{"_id":"5fb4c23c9bc93972cd161063","slug":"joe-biden-made-the-first-statement-about-india-says-want-to-work-with-pm-modi-world-economy-kamala-harris","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन ने भारत को लेकर दिया पहला बयान, कहा- मोदी के साथ काम करने का इच्छुक हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन ने भारत को लेकर दिया पहला बयान, कहा- मोदी के साथ काम करने का इच्छुक हूं
Wed, 18 Nov 2020 12:12 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने और एक सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं। बाइडन के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी। देश में तीन नंवबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी।
विज्ञापन
बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने बताया, 'निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने और भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य संकटों से बचाव की तैयारी करने, जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली के लिए कदम उठाने, देश में तथा विदेशों में लोकतंत्र को मजबूत करने और एक सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं।'
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद जारी बयान के अनुसार बाइडन ने मोदी की बधाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया और 'दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति के साथ मिल कर अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने और उसे विस्तार देने की इच्छा व्यक्त की है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की बाइडन से बात, कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा
इससे पहले मंगलवार को मोदी ने ट्वीट करके कहा कि, 'अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।'
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है।' प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि मोदी ने बाइडन के निर्वाचन के लिए उन्हें बधाई दी है।