{"_id":"65c8ab2f2439843f3b022aa1","slug":"joe-biden-foreign-aid-bill-package-donald-trump-us-senate-loan-suggestion-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Foreign Aid Bill: दूसरे देशों को अरबों डॉलर देने पर एतराज; अमेरिकी प्रशासन पर भड़के ट्रंप ने दिया लोन का सुझाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Foreign Aid Bill: दूसरे देशों को अरबों डॉलर देने पर एतराज; अमेरिकी प्रशासन पर भड़के ट्रंप ने दिया लोन का सुझाव
Sun, 11 Feb 2024 04:41 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 11 Feb 2024 04:41 PM IST
सार
अमेरिकी प्रशासन ने विदेशी सहायता पैकेज के माध्यम से जरूरतमंद देशों को अरबों डॉलर देने का फैसला लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के इस निर्णय पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एतराज जताया है। उन्होंने लोन देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को दूसरे देशों की मदद के लिए विदेशी सहायता विधेयक जैसे विकल्प नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों को बाइडन प्रशासन 100 बिलियन डॉलर की भारी भरकम सहायता देना चाहता है, लेकिन इससे बेहतर फैसला जरूरतमंद देशों को लोन देना है। द हिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना में एक रैली की। उन्होंने सीनेट में लाए गए विदेशी सहायता बिल के खिलाफ सख्त एतराज दर्ज कराते हुए कहा कि राजकोष से इतनी बड़ी राशि का आवंटन चिंताजनक है।
उन्होंने बाइडन प्रशासन की इस पहल पर सवाल खड़ा करते हुए पूरे डेमोक्रेट खेमे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केवल एक मूर्ख, कट्टर वामपंथी डेमोक्रेट ही इस भयावह सीमा वाले विधेयक के समर्थन में मतदान करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बाइडन प्रशासन की इस पहल पर सवाल खड़ा करते हुए पूरे डेमोक्रेट खेमे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केवल एक मूर्ख, कट्टर वामपंथी डेमोक्रेट ही इस भयावह सीमा वाले विधेयक के समर्थन में मतदान करेगा।
विज्ञापन