{"_id":"6131963d8ebc3eb503034012","slug":"joe-biden-approval-rating-very-low-after-afghanistan-withdrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: अफगान छोड़ने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन पर भरोसा हुआ कम, अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
झटका: अफगान छोड़ने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन पर भरोसा हुआ कम, अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट
Fri, 03 Sep 2021 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:57 AM IST
सार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर जो बाइडेन लोगों के निशाने पर हैं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधा था। ट्रंप ने कहा था कि बाइडेन का यह फैसला उचित नहीं है। वहीं, बाइडेन ने अमेरिकी सेना और राष्ट्रहित में इस फैसले को बताया था।
विज्ञापन
जो बाइडेन, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबानी हुकूमतों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रति लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रपति के इस फैसला का अमेरिका समेत दुनियाभर में विरोध हो रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग कम हो गई है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया और 31 अगस्त तक अमेरिका ने अपने सभी सैनिकों-नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।
विज्ञापन
दो निजी एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 43 प्रतिशत आ गई है। जो राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे निचले स्तर पर है, अधिकांश अमेरिकियों ने जो बाइडेन की विदेशी नीति की निंदा की है, साथ ही अफगानिस्तान से सैनिकों को बुलाने को लेकर बाइडेन की भूमिका को "विफल" करार दिया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधा था। ट्रंप ने कहा था कि बाइडेन का यह फैसला उचित नहीं है। वहीं, बाइडेन ने अमेरिकी सेना और राष्ट्रहित में इस फैसले को बताया था।
विज्ञापन
बाइडेन के फैसले के खिलाफ हैं लोग
राष्ट्रपति बाइडेन के इस फैसले का विरोध सिर्फ राजनीतिक दलों ने नहीं किया है। बल्कि अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारियों ने भी विरोध किया। पूर्व अफसरों ने अफगानिस्तान में अमेरिका के फेलियर पर सेना के जवानों और अधिकारियों से इस्तीफों की मांग की है। लेफ्टिनेंट जनरल विलियम जेरी ने कहा कि ये पूरी तरह से व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की नाकामी है।