{"_id":"6017310f28eb3f2f5b55e337","slug":"joe-biden-appeal-in-senate-keep-impeachment-trial-against-donald-trump-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जो बाइडन की अपील, छोटा रखें डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ट्रायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जो बाइडन की अपील, छोटा रखें डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ट्रायल
Mon, 01 Feb 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऊपरी सदन (सीनेट) में अपने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथियों से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग की सुनवाई को छोटा रखने और इसे एजेंडा से ना उतरने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस के करीबी अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति बाइडन ट्रंप के महाभियोग ट्रायल से खुद को दूर कर लेंगे जो फरवरी दूसरे सप्ताह में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
दावा : ट्रायल से खुद को दूर कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
‘द हिल’ के मुताबिक, बाइडन ने ट्रंप के दूसरे महाभियोग को कभी स्वीकार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने कैपिटल हिल में 6 जनवरी के दंगों में पूर्व राष्ट्रपति की भागीदारी पर अपनी पार्टी में नाराजगी के बीच किसी के रास्ते में खड़े होने की मांग नहीं की। ‘द हिल’ के हवाले से व्हाइट हाउस के करीबी और बाइडन के एक सहयोगी ने कहा कि हम हमेशा से जानते थे कि यह होने वाला था। हम अब रिपब्लिकन के साथ हैं और अब वह इस प्रक्रिया का सम्मान करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि ट्रंप के महाभियोग ट्रायल से बाइडन को कुछ जोखिम है और कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने चेतावनी भी दी है कि यह ट्रायल उनके शुरुआती एजेंडे को बर्बाद कर सकता है। बता दें कि ट्रंप इस महाभियोग की सुनवाई से इसलिए बच सकते हैं क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी इसके लिए रिपब्लिक पार्टी के सांसदों का पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
ट्रंप के बचाव दल से अलग हुए दो प्रमुख वकील
ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की सुनवाई शुरू होने से सिर्फ एक सप्ताह पहले उनके बचाव पक्ष की टीम से दो प्रमुख वकील अलग हो गए हैं। इस घटनाक्रम से परिचित दो अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो प्रमुख वकीलों बुच बोवर्स और देबोराह बार्बियर के अलग होने से बचाव पक्ष की रणनीति को लेकर अनिश्चय की स्थिति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक मामले की दिशा को लेकर मतभेदों के चलते दोनों वकीलों ने अलग होने का फैसला परस्पर सहमति से लिया। इस दल में दो अन्य वकीलों की शामिल करने की घोषणा जल्द ही की जाएगी।