{"_id":"5fdb09218ebc3e3c526143b7","slug":"joe-biden-and-mike-pence-will-get-covid-19-vaccine-soon-in-american-officers-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : जो बाइडन और पेंस को जल्द ही लगेगा कोविड-19 का टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : जो बाइडन और पेंस को जल्द ही लगेगा कोविड-19 का टीका
Thu, 17 Dec 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति माइक पेंस को जल्द ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सत्ता हस्तांतरण से संबंधित दो अधिकारियों ने बताया कि बाइडन को अगले सप्ताह तक सार्वजनिक तौर पर टीका लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मामले के बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि पेंस और उनकी पत्नी केरन को सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बाइडन ने मंगलवार को कहा कि संक्रामक बीमारियों के देश के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर फाउची ने उन्हें सलाह दी है कि वह ‘जल्द’ टीका लगाएं। बाइडन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे लोगों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए टीका लगे।
विज्ञापन
बहरहाल उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें टीका लगाए जाने से लोगों में टीकाकरण के प्रति विश्वास जगेगा। बता दें कि अमेरिका में कोरोना की स्थिति अच्छी नहीं है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल मामले एक करोड़ 73 लाख के पार पहुंच गए हैं और अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।