फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jo johnson brother of PM boris johnsons resigns from UK parliament and minister

ब्रेग्जिट प्रभाव : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के भाई ने भी छोड़ा साथ, संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Fri, 06 Sep 2019 05:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 Sep 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
jo johnson brother of PM boris johnsons resigns from UK parliament and minister
Jo Johnson - फोटो : Social Media

ब्रेग्जिट के मुद्दे पर संसदीय प्रस्ताव में झटका खाने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बृहस्पतिवार को एक और करारे झटके का सामना करना पड़ा। इस बार जॉनसन को झटका उनके अपने घर में ही मिला।

विज्ञापन


बोरिस की सरकार में मंत्री के तौर पर नियुक्त उनके भाई जो जॉनसन ने अपना पद छोड़ने के साथ ही कंजरवेटिव पार्टी की संसद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। ब्रिटेन में जो जॉनसन की छवि अमूमन भारत समर्थक सांसद के तौर पर रही है।
विज्ञापन


जो जॉनसन के इस कदम ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि यूरोपियन संघ (ईयू) में अपनी सदस्यता के मुद्दे पर ब्रिटेन में किस हद तक आपसी अलगाव पनप गया है। इस्तीफे से पहले ऑर्पिंगटन से सांसद और बोरिस की सरकार में व्यापार मंत्री रहे जो जॉनसन ने ट्विटर पर कहा कि पारिवारिक वफादारी और राष्ट्रहित के बीच पिसने के बाद वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महसूस किया था कि यह तनाव अब हल होने लायक नहीं रहा है। ब्रेग्जिट के घोर विरोधी माने जाने वाले जो जॉनसन इससे पहले फाइनेंशियल टाइम्स में पत्रकार थे। करीब 9 साल से सांसद और 3 प्रधानमंत्रियों के साथ मंत्री रहे जो जॉनसन ने पिछले साल भी ब्रेग्जिट प्रस्ताव के विरोध में टेरीजा मे की सरकार से इस्तीफा दिया था, लेकिन हाल ही में उन्हें उनके भाई बोरिस ने फिर से मंत्री नियुक्त किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed