फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jill biden decorates white house front lawn with hearts on valentines day eve says its just a little joy and a little hope joe biden

वैलेंटाइंस डे: फर्स्ट लेडी जिल ने 'दिल' से सजाया व्हाइट हाउस, कहा- सबके लिए थोड़ी खुशी, थोड़ी उम्मीद

Sat, 13 Feb 2021 09:55 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 13 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
jill biden decorates white house front lawn with hearts on valentines day eve says its just a little joy and a little hope joe biden
जिल बाइडन ने सजाया व्हाइट हाउस का लॉन - फोटो : Twitter @Flotus

अमेरिका की प्रथम महिला, डॉ. जिल बाइडन ने वेलेंटाइन डे मनाने के लिए व्हाइट हाउस के फ्रंट लॉन को दिल आकार वाले कार्ड्स से सजाया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जिल ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत की। जब उनसे सजावट के महत्व के बारे में पूछा गया, तो राष्ट्रपति बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, 'वैलेंटाइन डे बड़ा है! जिल का पसंदीदा! एक वास्तविक दिन।'

विज्ञापन


डॉ. जिल बाइडन ने भी मीडिया के सवालों के जवाब दिए कि किस चीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ इस दौरान उनके कुत्ते चैंपियन और मेजर भी मौजूद थे। जिल ने कहा, 'मैं बस कुछ खुशी चाहती था। महामारी के कारण हर कोई थोड़ा मायूस महसूस कर रहा है। ऐसे में यह सिर्फ एक छोटी सी खुशी, थोड़ी सी उम्मीद है। बस इतना ही।'
विज्ञापन


एक ट्वीट में अमेरिकी प्रथम महिला ने व्हाइट हाउस की सजावट की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'हीलिंग (स्वास्थ्यप्रद), शौर्य, प्रेम, करुणा, कृतज्ञता, शांति, अमोर (प्यार), शक्ति, दयालुता, परिवार, एकता; लव, जिल।' पिछले महीने बाइडेन के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के एक दिन बाद डॉ. जिल ने एक ट्वीट में कहा था, 'हर चार साल में हम एक नए प्रशासन की शुरुआत का जश्न मनाते हैं। यह एक नए उज्ज्वल अध्याय की शुरुआत है। यह हम सभी के लिए एक साथ आने का समय है। मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं जिन्होंने एक अविश्वसनीय दिन बनाने के लिए काम किया- विशेष रूप से इस बेहद कठिन साल में।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। अपने कार्यकाल के पहले तीन हफ्तों में बाइडन ने ट्रंप प्रशासन के प्रमुख नीतिगत फैसलों को पलट दिया था। इसमें आव्रजन, लैंगिक समानता और कोविड सहित मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed