{"_id":"62d095bad179b13d2c47a86d","slug":"jharkhand-mukti-morcha-will-support-nda-candidate-draupadi-murmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: विपक्ष को एक और झटका, झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: विपक्ष को एक और झटका, झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन
Fri, 15 Jul 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची।
एजेंसी, रांची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 03:46 AM IST
सार
हाल ही में मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन के लिए राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को एक और झटका लगा। विपक्षी खेमे में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को इस चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया। इससे पहले शिवसेना भी मुर्मू के पक्ष में मतदान की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रदेश की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव मिलने वाला है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को वोट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
हाल ही में मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन के लिए राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस की सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा झारखंड से हैं लेकिन सत्तारूढ़ दल ने राजग उम्मीदवार के समर्थन का एलान कर विपक्ष को झटका दिया है।