फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jeffrey epstein princess diana date claim ghislaine maxwell

Epstein: एपस्टीन मामले में प्रिंसेस डायना की एंट्री, मैक्सवेल का दावा- दोनों की लंदन में मुलाकात कराई गई

Sun, 24 Aug 2025 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Aug 2025 09:37 AM IST
सार

मैक्सवेल ने कहा 'मैं डायना की बुराई नहीं करना चाहती'। इसके बाद मैक्सवेल कुछ बोलते-बोलते रुक गई और इस बारे में आगे बात नहीं की।

विज्ञापन
jeffrey epstein princess diana date claim ghislaine maxwell
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेफ्री एपस्टीन - फोटो : एक्स/@TheGr8Illusion

विस्तार

अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार जेफ्री एपस्टीन मामले में कुछ टेप जारी किए गए। इन टेप में जेफ्री एपस्टीन की सहयोगी रही गिस्लेन मैक्सवेल के बयान हैं। एक बयान में मैक्सवेल ने संकेत दिए हैं कि ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना के साथ भी एपस्टीन की मुलाकात हुई थी। मैक्सवेल का दावा है कि दोनों की मुलाकात तय की गई थी। 
विज्ञापन


मैक्सवेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एपस्टीन पर यौन तस्करी और यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। मैक्सवेल, एपस्टीन की सहयोगी रही और यौन तस्करी में साथ देने के अपराध में उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। फिलहाल वह जेल में बंद हैं और वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्षमादान की मांग कर रही है। पिछले महीने डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने मैक्सवेल से पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान मैक्सवेल ने बताया कि एपस्टीन से मिलने से पहले, वह लंदन में रहती थी और वहां कुछ ऊंचे ओहदे वाले लोगों से उसकी जान-पहचान थी। इनमें राजकुमारी डायना की सबसे अच्छी दोस्त रोजा मॉन्कटन भी शामिल थी। मैक्सवेल ने बताया कि रोजा के पति डोमिनिक लॉसन एक प्रसिद्ध पत्रकार थे।
विज्ञापन


लंदन में राजकुमारी डायना और एपस्टीन की मुलाकात आयोजित कराई गई थी
मैक्सवेल ने बताया कि रोजा ने एक बार लंदन में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें जेफ्री एपस्टीन भी शामिल हुआ था। मैक्सवेल ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि वह डायना के साथ बैठा था या डायना से मिला था। वह उनसे पहले भी मिल चुका था। मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों की मुलाकात रोजा ने ही आयोजित की थी। मैक्सवेल ने कहा 'मैं डायना की बुराई नहीं करना चाहती'। इसके बाद मैक्सवेल कुछ बोलते-बोलते रुक गई और इस बारे में आगे बात नहीं की। हालांकि मैक्सवेल का कहना है कि साल 2000 के आसपास एपस्टीन और डायना की मुलाकात हुई होगी, लेकिन डायना की 31 अगस्त, 1997 को पेरिस में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- North Korea: उत्तर कोरिया लगातार बढ़ा रहा अपनी ताकत, नई एंटी एयर मिसाइलें तैयार; किम जोंग उन ने किया निरीक्षण

मैक्सवेल ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने एपस्टीन को शाही परिवार से मिलवाया था। लेखक और पत्रकार माइकल वोल्फ ने भी अपनी किताब में यह भी लिखा है कि 'ट्रंप और एपस्टीन के बीच इस बात को लेकर होड़ मची थी कि डायना के साथ पहले कौन सोएगा। अब, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हुआ होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed