US: जेलेंस्की से बहस करने पर घिरे जेडी वेंस; वर्मोंट में यूक्रेनी समर्थकों का प्रदर्शन, रूस जाने की मिली सलाह
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ा है। बता दें कि, जेड वेंस हाल ही में वर्मोंट में स्कीइंग करने गए थे, जहां यूक्रेन के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया है।
विस्तार
Vermont's message to JD Vance: Not in our town, you fascist piece of shit. 😡😡😡😡😡👇 pic.twitter.com/Pk4QwFu3fv
— Bill Madden (@maddenifico) March 1, 2025विज्ञापन
जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस
दरअसल, व्हाइट हाउस में शुक्रवार को जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई थी। इस बैठक के दौरान वेंस ने 'ट्रंप की यूक्रेन-रूस युद्ध को कूटनीति के जरिए हल करने की योजना की तारीफ की, जिस पर जेलेंस्की भड़क गए। जेलेंस्की ने पूछा - 'आप कैसी कूटनीति की बात कर रहे हैं?' वेंस ने जवाब दिया - 'ऐसी कूटनीति जो आपके देश के विनाश को रोकेगी।'
Vermont, mentre arriva Vance per sciare
— Rinus (@RinusRoma) March 1, 2025
poi c’è @orsiniufficiale che “c’è lo aveva detto due giorni dopo l’invasione)#accordiedisaccordi pic.twitter.com/3HYEMTV5Vg
वेंस का जेलेंस्की पर आरोप
वेंस ने यह भी आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 2024 अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन किया था। जेलेंस्की ने चुनाव से पहले पेंसिल्वेनिया का दौरा कर कमला हैरिस से मुलाकात की थी, जो ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी थीं। हालांकि, वर्मोंट के रिपब्लिकन गवर्नरफिल स्कॉट ने लोगों से वेंस और उनके परिवार के प्रति आदरभाव रखने की अपील की थी, लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद और ज्यादा आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा - 'जो उन्होंने (वेंस) कल किया, उससे उन्होंने हद पार कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.