{"_id":"5f6fa1143b3aac4810391c45","slug":"japans-new-prime-minister-yoshihida-suga-wants-to-meet-kim-jong-with-unconditionally","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग से बिना शर्त मिलना चाहते हैं जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग से बिना शर्त मिलना चाहते हैं जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा
Sun, 27 Sep 2020 01:44 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा
- फोटो : Facebook/Yoshihide Suga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि वे उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन से बिना किसी शर्त मिलने के लिए तैयार हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में सुगा ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य करना चाहते हैं। जापान के नए पीएम उत्तर कोरिया के साथ 2002 में हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु और मिसाइल हमले के मुद्दों को निपटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुगा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा पड़ोसी से रिश्ते सामान्य करना चाहते हैं
जापान यह भी चाहेगा कि दोनों देशों के बीच 1970 और 1980 के दशक में जापानी नागरिकों के कथित तौर पर अपहरण का मुद्दा भी सुलझाया जाए। सुगा ने कहा, जापान और उत्तर कोरिया के बीच रचनात्मक रिश्ते बनने से न केवल दोनों देशों में कई मुद्दे सुलझेंगे बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता भी कायम हो सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं कार्रवाई करने में एक भी मौका नहीं गंवाना नहीं चाहूंगा। विदेश नीति के मामले में सुगा के कमजोर पक्ष को लेकर काफी बातें की जा रही हैं लेकिन सुगा ने कहा कि उन्होंने अपहरण के मामलों पर कई सालों तक काम किया है जो जापान में बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन