फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese man spends over 15000 dollar to become a dog

Social Media: कुत्ता जैसा दिखने के लिए जापानी शख्स ने खर्च किए लाखों रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

Thu, 26 May 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जापान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जापान Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 May 2022 12:04 AM IST
सार

जापान के तोको से जब इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि वह बचपन से ही जानवर की तरह ही रहना चाहता था और उसे कुत्तों से बहुत प्यार है। इस कारण उसने कुत्ते की तरह दिखने की सोची।

विज्ञापन
Japanese man spends over 15000 dollar to become a dog
कुत्ता जैसा दिखने के लिए जापानी शख्स ने खर्च किए लाखों - फोटो : Twitter

विस्तार

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या करते हैं, अपने शरीर को सुंदर दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। कोई प्लास्टिक सर्जरी कराता है तो कोई महंगे कॉस्मेटिक्स खरीदता है। लेकिन जापान के एक व्यक्ति ने कुत्ता दिखने के लिए लाखों रुपये बहा दिए। जी हां यह सच है, यह अजीबोगरीब मामला जापान में सामने आया है, जहां तोको नाम के एक शख्स ने खुद को कुत्ते की तरह दिखाने के लिए 11 लाख रुपये खर्च कर दिए।

विज्ञापन


हूबहू कुत्ते की तरह दिखता है तोको
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तोको से जब इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि वह बचपन से ही जानवर की तरह ही रहना चाहता था और उसे कुत्तों से बहुत प्यार है। इस कारण उसने कुत्ते की तरह दिखने की सोची। अब उसकी मुराद पूरी हो चुकी है। जापान का रहने वाला तोको हूबहू कुत्ते की तरह दिखता है और दूर से देखने पर कुत्ता भी नहीं पहचान सकता कि यह कोई कुत्ता नहीं, बल्कि आदमी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च कर दिए 11 लाख रुपये
दरअसल तोको ने एक सूट बनवाया है जो जिसे पहनकर इंसान कुत्ते की तरह दिख सकता है। उसने सूट खरीदने के लिए भारतीय मुद्रा में कुल 11,63,000 रुपये खर्च किए हैं। वहीं इसे पहनने के बाद तोको अब पूरी तरह से एक कुत्ता लगता है। इस सूट को बनाने के लिए सिंथेटिक फर का इस्तेमाल किया गया है। अब तोको की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। 


40 दिन का समय लगा पोशाक बनाने में 
रिपोर्ट्स के मुताबिक तोको को सूट बनाने में लगभग 40 दिन का समय लगा है। ये तस्वीरें ट्विटर पर @toco_eevee के एक यूजर ने पोस्ट की हैं। तोको की जेपेट नामक एक पेशेवर एजेंसी ने पोशाक को डिजाइन करने में मदद की। स्थानीय के अनुसार जेपेट फिल्मों, विज्ञापनों, मनोरंजन सुविधाओं के लिए बड़ी संख्या में मूर्तियां और अजीबोगरीब परिधानों का भी निर्माण करता है, जेपेट की कई ड्रेस को टीवी पर भी देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed