फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese Man Aims To Become God of Marriage, Lives Off Wives And Girlfriends Incomes news in hindi

Japan: चार पत्नियों और प्रेमिकाओं की कमाई पर जिंदा शख्स, 54 बच्चे पैदा करने की चढ़ी सनक, 10 का बन चुका है पिता

Sat, 19 Oct 2024 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2024 09:35 AM IST
सार

वतनवे की फिलहाल चार पत्नियां और दो प्रेमिकाएं है। इन्हीं लोगों की आय से पूरा घर चलता है। यह बराबर-बराबर खर्चा बांटते हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि उसका मकसद 54 बच्चों का पिता बनना है।

विज्ञापन
Japanese Man Aims To Become God of Marriage, Lives Off Wives And Girlfriends Incomes news in hindi
रयुता वतनाबे - फोटो : X/@jorge4026

विस्तार

जापान से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां के उत्तरी प्रांत होक्काइडो के रहने वाले 36 वर्षीय रयुता वतनाबे को पिछले 10 सालों से कोई नौकरी नहीं मिली है। हालांकि, उनकी आकांक्षाएं भी अलग हैं। वह सिर्फ शादी और घर संभालना चाहते हैं। इतना ही नहीं, यहां तक कि वह 50 से अधिक बच्चों का पिता बनना चाहता है। 

विज्ञापन


चार पत्नियां और दो प्रेमिकाएं
वतनवे की फिलहाल चार पत्नियां और दो प्रेमिकाएं है। इन्हीं लोगों की आय से पूरा घर चलता है। यह बराबर-बराबर खर्चा बांटते हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि उसका मकसद 54 बच्चों का पिता बनना है। उसका मानना है कि वह इस तरह शादी के भगवान का खिताब हासिल कर सकेंगे। 
विज्ञापन


पहले से ही 10 बच्चे
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वतनाबे पिछले 10 सालों से काम नहीं कर रहे हैं और अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं की कमाई पर निर्भर हैं। उनके पास पहले से ही 10 बच्चे हैं। वह अपने दो बच्चों और तीन पत्नियों के साथ रहते हैं। उन्होंने गृहस्थ का काम संभाल लिया है, जिसमें घर के काम, खाना बनाना और बच्चों की देखभाल करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे बस महिलाओं से प्यार है: वतनाबे
उनका घरेलू खर्च हर महीने लगभग पांच लाख रुपये है, जिसे उनकी पत्नियां और प्रेमिकाएं मिलकर संभालती हैं। वतनाबे की चौथी पत्नी भी हैं, जो साल की हैं, लेकन वे उससे अलग हो गए हैं। इसके अलावा वह अपनी दो प्रेमिकाओं से सोशल मीडिया के जरिए मिले। जापानी टीवी शो पर वतनाबे ने कहा, 'मुझे बस महिलाओं से प्यार है। जब तक हम सभी एक-दूसरे से समान रूप से प्यार करते हैं, तब तक कोई समस्या नहीं होगी।'


वतनाबे का कहना है कि उनका उद्देश्य जापान में सबसे अधिक बच्चों का पिता बनने का रिकॉर्ड तोड़ना है। टोकुगावा इएनारी नामक एक शोगुन ने अपने शासन के दौरान 27 रानी और 53 बच्चों को जन्म दिया था। वतनाबे का कहना है, 'मैं 54 बच्चों को जन्म देना चाहता हूं ताकि मेरा नाम इतिहास में दर्ज हो सके। मैं अभी भी नई पत्नियों की तलाश में हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed