फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japanese billionaire Yusaku Maezawa seeks eight people to fly to moon on Elon Musk SpaceX flight

जापानी अरबपति की चांद यात्रा, अपने साथ मुफ्त में आठ लोगों को लेकर जाएंगे युसाकु मेजवा

Wed, 03 Mar 2021 12:25 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
japanese billionaire Yusaku Maezawa seeks eight people to fly to moon on Elon Musk SpaceX flight
युसाकु मेजवा और एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

जापान के अरबपति युसाकु मेजवा ने अपने साथ आठ लोगों को चांद के पास सैर करने के लिए निमंत्रण जारी किया है। एलन मक्स के स्पेसएक्स विमान के जरिए युसाकु मेजवा चांद के पास यात्रा करेंगे। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए युसाकु ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर तरह की पृष्ठभूमि के लोग मुझसे जुड़ें। इसी के साथ युसाकु ने एक आवेदन फॉर्म भी साझा किया है।

विज्ञापन


युसाकु ने कहा कि वो इस यात्रा का पूरा खर्च उठाएंगे, इसलिए जो लोग भी इस यात्रा में उनके साथ जुड़ना चाहते हैं वो मुफ्त में अंतरिक्ष में जाएंगे। इस मिशन का नाम 'डियर मून' और इसे 2023 में किया जाएगा। आवेदन भरने के लिए किसी भी व्यक्ति को दो मानदंडों पर खरा उतरने की जरूरत है। 
विज्ञापन


पहला, लोगों को किसी भी तरह से दूसरे लोगों और ज्यादा से ज्यादा समाज की मदद के लिए जो भी गतिविधि होती हैं, उसे आगे बढ़ाना चाहिए और उनकी जैसी आकांक्षाओं को साझा करने वाले अन्य चालक दल के सदस्यों का समर्थन करने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




युसाकु ने आगे कहा कि मैंने सारी टिकट खरीद ली हैं, इसलिए ये एक तरह से निजी यात्रा होगी। बता दें कि पहले मेजवा ने सिर्फ कलाकारों को साथ ले जाने की बात कही थी लेकिन बाद में इसे बदलकर सभी लोगों को आमंत्रित कर दिया। युसाकु ने आगे कहा कि अगर तुम खुद को कलाकार के तौर पर देखते हो तो तुम कलाकार हो। 

पिछले साल युसाकु ने एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसमें वो अपने लिए नई प्रेमिका की तलाश कर रहे थे, जो उनके साथ एक यात्रा पर जातीं। साल 2018 में मेजवा को स्पेक्सएक्स द्वारा चांद के चारों ओर उड़ान भरने वाला पहला निजी यात्री नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed