फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan will enter in new era Reiwa from first may 2019 

दुनिया के इस देश में होने वाली है एक नए युग की शुरुआत, सभी चीजों में होगा बदलाव

Sun, 07 Apr 2019 10:43 AM IST
Shilpa Thakur Shilpa Thakur
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Japan will enter in new era Reiwa from first may 2019 
जामान में शुरू होगा नया युग - फोटो : social media

दुनिया के अलग-अलग देशों में कई प्रकार की परंपराएं होती हैं। कई परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनसे लोगों का पूरा जीवन ही बदल जाता है। आज हम ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आपको बताने वाले हैं। 


loader

दुनिया के अलग-अलग देशों में कई प्रकार की परंपराएं होती हैं। कई परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनसे लोगों का पूरा जीवन ही बदल जाता है। आज हम ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आपको बताने वाले हैं। 

जापान में एक परंपरा है, जो युग के साथ जुड़ी हुई है। यहां शुरू होने वाले नए युग का नाम है रीवा। जापान के राजा जब अपनी गद्दी छोड़ते हैं, तो उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही एक युग का अंत हो जाता है। जो भी नया व्यक्ति राजा बनता है, उसके गद्दी संभालने के बाद से एक नए युग की शुरुआत होती है। हाल ही में जापान ने नए युग के शुरू होने की घोषणा की है।

जापान में फिलहाल आकीहीतो राजा हैं। उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही 31 साल से चला आ रहा हाइसी युग खत्म हो जाएगा। वह क्रिसेनथेमम थ्रोन (ताज) को अपने बेटे क्राउन प्रिंस नारुहीतो को सौंपेंगे।

एक नए युग के शुरू होने के बाद जापान में कलेंडर बदल जाते हैं। यहां उत्सव का माहौल होता है। यहां तक की लोगों के दस्तावेज भी बदल जाते हैं। वह अपने जन्म प्रमाण पत्र में अपने पैदा होने की तारीख के साथ उस युग का नाम भी लिखते हैं, जो उस वक्त चल रहा होता है। यहां के लोग नया युग शुरू होने के बाद से एक नए युग में कदम रखेंगे।

जापान के राजा आकीहीतो और उनकी पत्नी एंप्रेस मिशिको
जापान के राजा आकीहीतो और उनकी पत्नी एंप्रेस मिशिको - फोटो : social media
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जापान के शाही परिवार के हाथ में ज्यादा ताकत है। ये एक संवैधानिक राजतांत्रिक देश है। यहां संविधान है, लोकतंत्र है, लेकिन साथ ही शाही परिवार भी है। इस शाही परिवार के पास अधिक ताकत नहीं है। यहां तक कि एक नए युग की शुरुआत जब भी होती है, तो उस युग का नाम भी सरकार के लोग ही चुनते है। राजा बस औपचारिकता के लिए उस नाम को मंजूरी दे देता है। 

नए युगों के जब नाम चुने जाते हैं, तो उनके मतलब पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हाइसी युग का मतलब है शांती प्राप्त करना। ये युग एक मई, 2019 को खत्म होने वाला है।

नए युग यानी रीवा का मतलब है आदेश और सद्भाव। वहीं एक बात और ध्यान देने योग्य है कि जापान में युग को 'गैंगो' कहा जाता है। बताया जाता है कि सिक्कों, नोट, अखबार, कलेंडर आदि में भी पुराने गैंगो का स्थान नया गैंगो ले लेगा। 

नया गैंगो
नया गैंगो - फोटो : social media
जापानी लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में गैंगो का इस्तेमाल करते हैं। वह अपनी डायरी आदि में नए युग का नाम लिखते हैं। जापान में ये परंपरा काफी पुरानी है। ये प्रथा चीन से ली गई थी। एक समय पर चीन में भी नए युग की शुरुआत होती थी। चीन में सुनामी आने या बहुत अच्छा होने पर नए युग की शुरुआत होती थी। लेकिन जापान में ये प्रथा राजा के बदलने से जुड़ी है।

जापान में पहले युग की शुरुआत मेजी युग (1868-1912) से हुई थी। यानी एक राजा एक युग। मेजी युग के समय कई सुधार भी किए गए थे।

उस समय ये निर्णय लिया गया था कि जापान के राजा को ज्यादा ताकत दी जाएगी और उसके बदलने के साथ ही एक नए युग की शुरुआत होगी। लेकिन समय के साथ सब बदलता गया। सारी ताकत सरकार के हाथों में है, लेकिन ये प्रथा आज भी राजा से ही जुड़ी है।
 
आपके लिए- जापान एक ऐसा देश है जहां राजा के बदलने के साथ ही नए युग की शुरुआत होती है। यहां लोग युग के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। नए युग की शुरुआत एक मई, 2019 से होगी। इस दौरान जापान में उत्सव का माहौल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed