फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan: Tokyo assembly divided in the election regarding the Olympic Games

जापान : ओलंपिक खेलों को लेकर हुए चुनाव में बंटी टोक्यो असेंबली

Tue, 06 Jul 2021 01:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 01:51 AM IST
सार

  • यह चुनाव जनता की राय जानने के लिए किए गया था। इन सर्वेक्षणों में देखा गया कि 60 प्रतिशत प्रतिभागी चाहते हैं कि खेल रद्द हो जाएं या फिर से टाल दिए जाएं। इस डर के पीछे टीकाकरण की धीमी गति है जिसमें केवल 10 प्रतिशत आबादी को ही टीके की सभी खुराकें अब तक लगी हैं।

विज्ञापन
Japan: Tokyo assembly divided in the election regarding the Olympic Games
टोक्यो में विधानसभा चुनाव - फोटो : twitter

विस्तार

जापान में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही तीन सप्ताह बाद शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों के दौरान स्वास्थ्य जोखिमों की चिंता को लेकर हुए एक चुनाव में शहर की एसेंबली पूरी तरह बंटी हुई नजर आई।

विज्ञापन


जापान की राजधानी में हुए चुनाव में फर्स्ट पार्टी को 31 व लिबरल डेमोक्रेट को 33 सीटें मिलीं
राजधानी टोक्यो में 127 सीटों के लिए हुए मतदान में गवर्नर यूरिको कोयिके तोमिन की फर्स्ट पार्टी 31 सीटों पर निर्वाचित हुई जबकि पहले उसके पास 46 सीटें थीं। राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ पार्टी ‘लिबरल डेमोक्रेट्स’ को पूर्व की 25 सीटों से बढ़कर इस बार 33 सीटें मिलीं।
विज्ञापन


जनता की राय जानने के लिए किए गए सर्वेक्षणों में देखा गया कि 60 प्रतिशत प्रतिभागी चाहते हैं कि खेल रद्द हो जाएं या फिर से टाल दिए जाएं। इस डर के पीछे टीकाकरण की धीमी गति है जिसमें केवल 10 प्रतिशत आबादी को ही टीके की सभी खुराकें अब तक लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक खेलों को रद्द करने की वकालत करने वाली प्रमुख कम्युनिस्ट पार्टी को 19 में से एक सीट ही मिली। विपक्षी डेमोक्रेटों ने ओलंपिक खेलों के आयोजन पर सवाल उठाए थे, और चुनाव में उसे पहले की आठ सीटों से बढ़कर 15 सीटें मिलीं। अब वे साथ मिलकर 34 सीटों के साथ एक मजबूत गुट बना रहे हैं।


कहीं सुपर स्प्रेडर न बन जाएं ओलंपिक
23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में 15,000 एथलीट और 50,000 से ज्यादा अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे जबकि 70,000 स्वयंसेवी भी इसका हिस्सा बनेंगे। कुछ चिकित्सा विशेषज्ञों ने चेताया है कि कहीं ये ओलंपिक कोविड-19 सुपरस्प्रेडर (बड़े पैमाने पर वायरस का प्रसार करने वाला) न बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed