फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan to release one million tones of fukshima contaminated water into sea

जापान : फुफुशिमा के रेडियोधर्मी पानी को छोड़ने पर बवाल, खिलाड़ियों और कारोबारियों की चिंता बढ़ी

Sat, 17 Oct 2020 02:00 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 17 Oct 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
japan to release one million tones of fukshima contaminated water into sea
फुफुशिमा के रेडियोधर्मी पानी को छोड़ने का फैसला - फोटो : social media

जापान सरकार ने फुफुशिमा के रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में छोड़ने का फैसला कर लिया है। जापान सरकार इसकी जल्द औपचारिक घोषणा कर सकती है। सरकार के इस फैसले से इलाके के कारोबारियों और खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है। मार्च 2011 में आए भूकंप और सुनामी से फुफुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन



इस घटना के बाद से जापान की बिजली कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के पास दस लाख टन रेडियोधर्मी पानी इकट्ठा हो गया। देश के उद्योग मंत्री हिरोशी काजियामा का कहना है कि जापान सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन जल्द फैसला ले सकती है। 
विज्ञापन


ओलंपिक खेलों के आयोजन की वजह से इस काम को जल्द करने पर जोर डाला जा रहा था ओलंपिक खेल इसी साल होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इन्हें टालना पड़ा। अब ये खेल अगले साल खेले जाएंगे और इनमें से कुछ खेल ऐसे भी हैं जो फुफुशिमा से 60 किमी की दूरी पर ही खेले जाएंगे। इसलिए खिलाड़ी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मछुआरों का संघ भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ है और सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। इसके अलावा पड़ोसी देश भी नहीं चाहते कि समुद्र के रास्ते उन तक यह जहरीला पानी पहुंचे। बता दें कि जापान सरकार के सलाहकारों ने रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में छोड़ने का प्रस्ताव दिया है।

हालांकि सरकार इसकी औपचारिक घोषणा करने से पहले मछुआरों से एक बार बात करना चाहती है मछुआरों की चिंताओं पर विचार करने के लिए एक पैनल के गठन की भी बात चल रही है। दुर्घटनाग्रस्त रिएक्टर को ठंडा करने के लिए पानी की जरूरत होती है। 


इसके अलावा भूजल भी ऊपर आ रहा है, जो रिएक्टर के निचले तलों में पहुंच जाता है। इस पानी को जमा करने के बाद फिल्टर करके रखा जाता है। फिलहाल ये सारा पानी संयंत्र के टैंकों में रखा गया है लेकिन हर दिन 170 टन पानी और जमा हो रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो 2022 तक और पानी रखने की जगह नहीं बचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed