जापान: धरती पर आग के गोलों की बारिश, अनोखा था वो नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले जापान में आतिशबाजी से आसमान में एकदम चकाचौंध दिखाई दी थी। लग रहा था जैसे आकाश से छोटे-छोटे आग के गोले बरस रहे हैं। इस आश्चर्यचकित करने वाली घटना का वीडियो टीवी और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल, यहां जो आग के गोलों की बारिश हुई थी वह उल्कापिंड की बारिश थी, वो कुछ देर तक होती रही।
जापान की मीडिया के अनुसार, ये आग के गोले एक टूटते हुए तारे (बोलाइड) के समान दिखाई दे रहे थे।बोलाइड एक ऐसा उल्कापिंड होता है जो वायुमंडल में ही फटकर कई छोटे-छोटे भागों में विभाजित हो जाता है और फिर बिखरने लगता है। ये आग की बारिश के समान दिखाई देता है।
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी आसमान में आइची, मी और दूसरी स्थानों पर ये गोले देखे गए थे। नगोया पोर्ट पर एक कैमरे में उल्कापिंड जैसे-जैसे धरती के नजदीक पहुंचा तो वह चंद्रमा की तरह चमकने लगा। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि इसके कुछ टुकड़े जमीन पर भी गिरे हुए देखे गए।
इस घटना को देखकर कुछ लोग रोशनी से उत्साहित हो उठे, तो कई लोग इन विस्फोट से घबराने भी लगे थे। किसी को पहले समझ में नहीं आया कि रात को दिन कैसे हुआ। वहीं इससे पहले जुलाई में टोक्यो में एक इसी प्रकार का टूटता हुआ तारा देखा गया था। बाद में इसके कुछ भाग शीबा में भी देखे गए थे।
क्या होते हैं उल्कापिंड
किसी कारण से ऐस्टरॉइड के टूटने पर उनका छोटा सा टुकड़ा उनसे अलग हो जाता है, इन्हें उल्कापिंड कहते हैं। जब ये उल्कापिंड धरती के पास गुजरते हैं तो वायुमंडल के संपर्क में आने के कारण एकदम से जल उठते हैं और हमें आग के गोले जैसे दिखाई देते है, जैसा कि एक तारा टूटता है। लेकिन वास्तव में ये तारे नहीं होते हैं।