फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan says North Korea fires suspected ballistic missile, instructs for precaution

North Korea: हरकत से बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल; जापान के PM ने किया अलर्ट जारी

Wed, 26 Jun 2024 08:18 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2024 08:18 AM IST
सार

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल के जापान पहुंचने की संभावना नहीं है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Japan says North Korea fires suspected ballistic missile, instructs for precaution
बैलिस्टिक मिसाइल - फोटो : एएनआई (प्रतिकात्मक)

विस्तार

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी दी। कहा कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं। इसलिए देश में अलर्ट जारी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जापान पहुंचने की संभावना नहीं
इस जानकारी के कुछ मिनट बाद ही जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक और ट्वीट किया। कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल के जापान पहुंचने की संभावना नहीं है। इसलिए अलर्ट हटाया जा रहा है। वहीं, पीएमओ ने लोगों से आग्रह भी किया कि किसी भी तरह की कोई जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें।  
विज्ञापन


जनता से भी जानकारी जुटाएं
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को विमान और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आकस्मिक स्थितियों के लिए सभी संभव उपाय करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जानकारी जुटाने और उसका विश्लेषण करने का अधिक से अधिक प्रयास करें। साथ ही जनता से भी जानकारी जुटाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार किए जा रहे मिसाइल हमले
यह बात उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार किए जा रहे मिसाइल हमलों के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की बढ़ती चिंताओं के बीच कही गई है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने एक संयुक्त बयान में हिंद-प्रशांत जल क्षेत्र में यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध किया था और उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक के इस्तेमाल से हाल ही में किए गए प्रक्षेपणों की कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed