फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan's population declines for the 15th consecutive year

Japan: जापान की जनसंख्या में लगातार 15वें वर्ष गिरावट; आबादी पांच लाख से अधिक घटी, सबसे ज्यादा बुजुर्ग

Fri, 26 Jul 2024 05:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 05:31 AM IST
सार

जापान की जनसंख्या में लगातार 15वें वर्ष गिरावट दर्ज की गई है, जबकि देश में विदेशी निवासियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Japan's population declines for the 15th consecutive year
जापान में जोड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

जापान में आंतरिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, आबादी पांच लाख से अधिक घट गई है, क्योंकि जनसंख्या में वृद्ध व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक है। इसके साथ ही जन्मदर कम बनी हुई है। पिछले साल जापान में सबसे कम महज 7,30,000 बच्चों का जन्म हुआ, जबकि इस अवधि में 15.8 लाख लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


वहीं, एक जनवरी को जापान की कुल आबादी 12.49 करोड़ थी। विदेशी निवासियों की संख्या में 11% की वृद्धि के साथ पहली बार देश में उनकी आबादी 30 लाख तक पहुंची है। विदेशी मूल के लोगों की देश की आबादी में हिस्सेदारी तीन फीसदी हो गई है। इनमें से ज्यादातर की उम्र 15 से 64 वर्ष के बीच है। सर्वेक्षण के अनुसार, युवा जापानी शादी करने या बच्चे पैदा करने के प्रति अनिच्छुक हो रहे हैं, क्योंकि वह नौकरी की कम संभावनाओं, जीवनयापन की उच्च लागत, लैंगिक भेदभाव की कॉरपोरेट कार्यशैली से हतोत्साहित हैं जो केवल महिलाओं और कामकाजी माताओं पर बोझ डालती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed