{"_id":"6171c7f59dd97d6fbf26c9d9","slug":"japan-princess-mako-will-soon-marry-with-a-common-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: आम इंसान से जल्द शादी करेंगी जापान की राजकुमारी माको, शाही परिवार का दर्जा छोड़ना होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
घोषणा: आम इंसान से जल्द शादी करेंगी जापान की राजकुमारी माको, शाही परिवार का दर्जा छोड़ना होगा
Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
सार
माको ने अपनी मर्जी से आम आदमी से शादी रचाने के लिए परिवार छोड़ने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले सामान्य 13 लाख डॉलर के भुगतान को भी ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की राजकुमारी माको तीन पूर्व एक आम इंसान केई कोमुरो से हुई सगाई के बाद एक मामूली रस्म के साथ मंगलवार को उनसे शादी कर लेंगी। वे 30 वर्षीय जापान के कानून की पढ़ाई किए कोमुरो के साथ शादी करते ही राजकुमारी नहीं रहेंगी और न्यूयॉर्क में सिर्फ एक सामान्य नागरिक रह जाएंगी। उन्हें शाही परिवार के कानूनों के मुताबिक राजशाही दर्जा छोड़ना होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को होने वाली शादी में वे कागजी कार्रवाई के बाद पत्रकारों से भी मिलेंगी। जापान में उनकी शादी शाही तौर-तरीकों से नहीं हो सकेगी इसलिए यह बेहद ही सामान्य ढंग से आयोजित होगी। माको ने अपनी मर्जी से आम आदमी से शादी रचाने के लिए परिवार छोड़ने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले सामान्य 13 लाख डॉलर के भुगतान को भी ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि उनकी सगाई के बाद शादी में विलंब माको की सास के पैसे से जुड़े एक घोटाले की वजह से हुआ। शाही परिवार इस मामले को अपने लिए एक शर्मिंदगी की तरह मानता है। माको और केई कोमुरो के बीच प्रेम उस वक्त पनपा जब 2017 में वे दोनों कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन
कोमुरो की मां का पूर्व मंगेतर से था विवाद
माको ने जब तीन साल पहले कोमुरो से शादी की घोषणा की तब एक अखबार के जरिये पता लगा कि कोमुरो की मां और उसके पूर्व मंगेतर के बीच एक वित्तीय विवाद है। इसमें दावा किया गया कि मां और बेटे ने करीब 35,000 डॉलर का कर्ज नहीं चुकाया था। कोमुरो ने कहा कि पैसा उपहार स्वरूप दिया गया था, ऋण के रूप में नहीं। 2021 में दोनों पक्षों ने 21 पेज का स्पष्टीकरण देकर कहा कि वे समझौता करेंगे।