फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Man Dressed As Batman Joker knife In Hand Sets Tokyo Train On Fire 10 Injured Latest News Update

जापान: टोक्यो की ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, बैटमैन की पोशाक पहने हमलावर ने 17 लोगों को किया घायल

Sun, 31 Oct 2021 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Oct 2021 08:29 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि रविवार को टोक्यो कम्यूटर ट्रेन कार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया। हमलावर ने ट्रेन के आसपास ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
Japan Man Dressed As Batman Joker knife In Hand Sets Tokyo Train On Fire 10 Injured Latest News Update
जापान में ट्रेन में हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई है। 26 साल के एक युवक ने ट्रेन में सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर बैटमैन की पोशाक पहने हुए था। पुलिस का कहना है कि रविवार को टोक्यो कम्यूटर ट्रेन कार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया। हमलावर ने ट्रेन के आसपास ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की भी कोशिश की। हमले में कम से कम 17 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार किया गया
मामले में जापान के एक टेलीविजन चैनल का कहना है कि हमलावर की पहचान 26 साल के एक व्यक्ति के रूप में हुई है। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस ने मामले की जांच संभाल ली है। टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला कोकुर्यो स्टेशन के पास कीओ ट्रेन के अंदर हुआ। हमले की पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। टेलीविजन फुटेज में देखा जा सकता है कि कई यात्रियों ने किसी तरह से ट्रेन की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


दो महीने में ट्रेन में ऐसी दूसरी घटना
दरअसल, टोक्यो की ट्रेन में दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब किसी ट्रेन में हमले की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 साल के व्यक्ति ने कम्यूटर ट्रेन में 10 यात्रियों को चाकू मार दिया था। हमले के बाद पूछताछ में संदिग्ध ने पुलिस को बताया था कि वह खुश दिखने वाली महिलाओं पर हमला करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed