फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan man convicted for attack ex pm Fumio Kishida sentenced 10 years jail

Japan: जापान के पूर्व पीएम किशिदा पर हमले में दोषी पाया गया युवक, अदालत ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

Wed, 19 Feb 2025 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 19 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

किमुरा के खिलाफ पूर्व पीएम पर जानलेवा हमले के साथ ही विस्फोटक और हथियार संबंधी कानून का उल्लंघन करने के लिए भी आरोप तय किए गए थे। किमुरा को फरवरी की शुरुआत में दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
japan man convicted for attack ex pm Fumio Kishida sentenced 10 years jail
जापान के पीएम फूमिया किशिदा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व पीएम फुमियो किशिदा पर हमले के लिए एक युवक को दोषी ठहराया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई है। दोषी युवक ने किशिदा पर साल 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान पाइप बम फेंका था। दोषी रयुजी किमुरा (25 वर्षीय) पर 15 अप्रैल 2023 को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि उस हमले में किशिदा बाल-बाल बच गए थे, लेकिन दो अन्य लोग घायल हुए थे। किमुरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


एक जनसभा के दौरान हुआ था फुमियो किशिदा पर हमला
जापानी मीडिया के अनुसार, हमले के वक्त किशिदा जापान के पश्चिमी शहर वाकायामा के एक छोटे से बंदरगाह पर थे। गौरतलब है कि किशिदा पर हमला, पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जापान के पश्चिमी शहर नारा में हुए हमले के एक साल बाद हुआ था। हमले में शिंजो आबे की जान चली गई थी। किमुरा के खिलाफ पूर्व पीएम पर जानलेवा हमले के साथ ही विस्फोटक और हथियार संबंधी कानून का उल्लंघन करने के लिए भी आरोप तय किए गए थे। किमुरा को फरवरी की शुरुआत में दोषी ठहराया गया था। हालांकि उसने अदालती सुनवाई के दौरान कहा कि उसने किशिदा की जान लेने के मकसद से हमला नहीं किया था। हालांकि अदालत ने सख्ती दिखाते हुए दोषी किमुरा को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed