{"_id":"61491662228ca7584b5c1f51","slug":"japan-guinness-world-records-certified-107-year-old-japanese-twin-sisters-as-the-world-s-oldest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 107 वर्षीय जुड़वां बहनों को दुनिया की सबसे बुजुर्ग घोषित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 107 वर्षीय जुड़वां बहनों को दुनिया की सबसे बुजुर्ग घोषित किया
Tue, 21 Sep 2021 04:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:46 AM IST
सार
गिनीज बुक संगठन ने बताया कि दोनों बहनों की उम्र 107 वर्ष और 330 दिन है। संगठन ने बताया कि जापान में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले वृद्ध दिवस के सम्मान में इस रिकॉर्ड की घोषणा की गई।
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की दो बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे पुराने जीवित जुड़वा बच्चों के रूप में प्रमाणित किया है। दोनों बहनों की उम्र 107 वर्ष और 330 दिन है। गिनीज बुक संगठन ने बताया कि जापान में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले वृद्ध दिवस के सम्मान में इस रिकॉर्ड की घोषणा की गई।
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने बताया कि दोनों बहनों उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का जन्म 5 नवंबर, 1913 को पश्चिमी जापान के शोदोशिमा द्वीप पर हुआ था। वे अपने 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे नंबर पर थे। इन दोनों बहनों ने प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और जिन केनी द्वारा निर्धारित 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है।
विज्ञापन