{"_id":"60e9f34d8ebc3e549969a3c1","slug":"japan-governent-orders-issued-for-1-20-lakh-people-to-leave-their-homes-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: तेज बारिश चलते 1.20 लाख लोगों को घर छोड़ने के लिए निर्देश जारी किए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: तेज बारिश चलते 1.20 लाख लोगों को घर छोड़ने के लिए निर्देश जारी किए
Sun, 11 Jul 2021 12:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:51 AM IST
सार
- जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जताई और कहा कि बचावकर्मी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
जापान में भारी बारिश
- फोटो : Twitter
विस्तार
जापान ने शनिवार को भारी बारिश के बाद दक्षिणी राज्यों में 1.20 लाख से अधिक लोगों को इलाके छोड़ने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्यूशू द्वीप के 3 प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले ही रिसॉर्ट शहर अटामी में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद भूस्खलन में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी और 20 लापता हो गए थे। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई तेज बारिश में हवा इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे तक हिल गए।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जताई और कहा कि बचावकर्मी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन