फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan: Fire broke out on plane going from Tokyo to Korea, 122 passengers safe

Japan: टोक्यो से कोरिया जा रहे विमान में लगी आग, 122 यात्री बाल-बाल बचे; पक्षी के टकराने के चलते हुआ हादसा

Mon, 15 Jan 2024 08:56 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोक्यो Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 08:56 PM IST
सार

पक्षी के टकराने से टीवे एयर की फ्लाइट बोइंग 737-800 के इंजन में आग लग गई। गनीमत है कि हवाई जहाज में मौजूद सभी यात्रियों को बचा लिया गया। 
 

विज्ञापन
Japan: Fire broke out on plane going from Tokyo to Korea, 122 passengers safe
पक्षी के टकराने से हवाई जहाज में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवे एयर की फ्लाइट बोइंग 737-800 के यात्रियों की जान उस वक्त बन आई, जब पक्षी के टकराने के चलते हवाई जहाज के इंजन में आग लग गई। गौरतलब है कि इस जहाज में 122 लोग यात्रा कर रहे थे। यह हवाई जहाज साउथ कोरिया जा रहा था, तभी अचानक इससे पक्षी टकरा गया। गनीमत की बात है कि हवाई जहाज में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर उतरने से पहले हुई थी।  
विज्ञापन

 

पायलट की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान
स्थानीय न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, आग लगते हुए विमान की आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि हवाई जहाज आग की लपटे के साथ उड़ रहा था। जहाज की रफ्तार तेज होने के कारण आग की लपटे पिछले हिस्से तक जा पहुंची थी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ के साथ यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने इंचियोन हवाईअड्डे में उतरने के बजाए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत हमारे चारों तरफ मंडरा रही थी- यात्री 
हवाई जहाज में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने लैंडिंग के बाद अपनी आपबीती सुनाई। एक यात्री ने कहा कि उस दौरान मेरे हाथ कांप रहे थे, मैं अपने परिवार तक को एक शब्द बोलने में असमर्थ हो गया था। मैं पूरी तरह से डर गया था। ऐसा लगा कि मौत हमारे सामने हैं। आग की लपटों को देखकर तो लग रहा था कि हम बच नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed