{"_id":"5f57e5b7f6b69446303da3cc","slug":"japan-election-2020-yoshihide-may-be-the-successor-of-pm-shinzo-abe-voting-on-september-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"योशिहिदे हो सकते हैं पीएम शिंजो आबे के उत्तराधिकारी, 14 सितंबर को होगा मतदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
योशिहिदे हो सकते हैं पीएम शिंजो आबे के उत्तराधिकारी, 14 सितंबर को होगा मतदान
Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
election (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जापान में सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व के लिए मंगलवार को आधिकारिक रूप से अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लंबे समय से बेहद करीबी रहे नेता योशिहिदे सुगा को इस पद के लिए एक शीर्ष उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है जो संभवत: सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य कैबिनेट सचिव एवं सरकार के मुख्य प्रवक्ता 71 वर्षीय सुगा ने पिछले हफ्ते लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व के लिए आधिकारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। उनका मुकाबला अपेक्षाकृत युवा पूर्व रक्षामंत्री शिगेरु इशिबा और पूर्व विदेशमंत्री फुमियो किशिदा के साथ है। दोनों की उम्र 63 साल है।
विज्ञापन
14 सितंबर को मतदान से होगा पार्टी नेतृत्व के लिए विजेता का फैसला
पार्टी नेतृत्व के लिए विजेता का फैसला 14 सितंबर को होने वाले मतदान से होगा और पार्टी के नेतृत्व प्राप्त करने वाला नेता अंतत: जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि संसद में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत है। आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। देर से दावेदारी करने वाले सुगा को पार्टी के प्रमुख नेताओं का समर्थन प्राप्त है क्योंकि आबे की नीतियों को जारी रखने के मामले में वह बेहतरीन प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन