{"_id":"61c4c7baf4be8a38bc6eeaa7","slug":"japan-developed-a-prototype-lickable-tv-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा आविष्कार: अब घर बैठे लीजिए विदेशी व्यंजन का स्वाद, जापानी वैज्ञानिक ने बना डाली खास टीवी स्क्रीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अनोखा आविष्कार: अब घर बैठे लीजिए विदेशी व्यंजन का स्वाद, जापानी वैज्ञानिक ने बना डाली खास टीवी स्क्रीन
Fri, 24 Dec 2021 12:32 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:32 AM IST
सार
मीजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर होमी मियाशिता ने इस टीवी को विकसित किया है और उन्होंने इस टीवी स्क्रीन का नाम टेस्ट द टीवी रखा है।
विज्ञापन
प्रोटोटाइप लिकेबल टीवी स्क्रीन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान को टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे अद्भुत देश माना जाता है। रोज कोई न कोई हैरान कर देने वाला आविष्कार यहां सामने आता ही रहता है। अब जापान ने एक अनोखी प्रोटोटाइप लिकेबल (जीभ से चाटने योग्य) टीवी स्क्रीन बनाई है। यह स्क्रीन खाने के स्वाद की नकल करती है, ऐसे में यह लोगों के टीवी देखने के अंदाज को एक नया अनुभव देने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
घर बैठे रेस्तरां के खाने का अनुभव होगा
मीजी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और प्रोफेसर होमी मियाशिता ने इस टीवी को विकसित किया है और उन्होंने इस टीवी स्क्रीन का नाम टेस्ट द टीवी रखा है। प्रोफेसर होमी मियाशिता ने टीवी पर बात करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौर में इस तरह की तकनीक लोगों के बाहरी दुनिया से जुड़ने और बातचीत करने के तरीके को बढ़ा सकती है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उनका लक्ष्य यह है कि लोगों को घर बैठे दुनिया के रेस्तरां के खाने का अनुभव हो।
विज्ञापन
दस स्वाद वाले डिब्बे होते हैं..
इस टीवी स्क्रीन से जुड़े एक वीडियो में दिखाया गया है कि इसमें दस स्वाद वाले डिब्बे होते हैं, जिनमें लिक्विड भरा होता है। यही लिक्विड एक विशेष भोजन का स्वाद बनाने में काम आता है। इसके बाद खाने का टेस्ट फ्लैट टीवी स्क्रीन पर रोल किया जाता है, जिसे कोई भी चाटकर चख सकता है।
विज्ञापन
एक साल में टेस्ट द टीवी प्रोटोटाइप खुद बनाया
मियाशिता लगभग 30 छात्रों की एक टीम के साथ काम करते हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वाद से संबंधित उपकरणों का उत्पादन किया है, जिसमें एक कांटा भी शामिल है जो भोजन के स्वाद को सबसे अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में टेस्ट द टीवी प्रोटोटाइप खुद बनाया है और अगर यह बाजार में आता है तो इसे बनाने के लिए लगभग 100,000 येन (875 डॉलर) का खर्च आएगा।