{"_id":"643a94d02d4b9c46500509ea","slug":"japan-bomb-blast-in-japan-pm-s-meeting-how-strong-was-explosion-if-there-is-history-of-attacks-on-leaders-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Japan: जापानी पीएम की सभा में बम धमाका, कितना व्यापक था यह विस्फोट, क्या है देश में नेताओं पर हमले का इतिहास?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: जापानी पीएम की सभा में बम धमाका, कितना व्यापक था यह विस्फोट, क्या है देश में नेताओं पर हमले का इतिहास?
Sat, 15 Apr 2023 05:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जापान
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के सभास्थल पर शनिवार को बम फेंक दिया गया। हालांकि, जब तक यह बम फटता, सुरक्षाकर्मियों ने पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
जापान
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
जापान में क्या हुआ है?
जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को सालभर भी नहीं हुए कि अब मौजूदा पीएम फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री किशिदा पश्चिमी जापान के वाकायामा प्रान्त में सैकाजाकी बंदरगाह के दौरे पर थे।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते देखा गया। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे यहां अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।

फेका गया बम
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
धमाका कितना व्यापक था?
बम को सुबह करीब 11:25 बजे कई सौ लोगों की भीड़ के बीच से फेंका गया। एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल से जलने की गंध आ रही थी। भीड़ में शामिल नाओया तनिमोटो ने कहा कि संदिग्ध को जमीन पर गिराने के करीब 10 सेकंड बाद उसने जोर का धमाका सुना। मुझे नहीं पता कि वह क्या था, लेकिन ऐसा लग रहा था कि यह एक बम की वजह से हुआ है जो मेरे पास से गुजरा।' 31 वर्षीय तनीमोटो ने कहा, 'मछली पकड़ने के बंदरगाह में आमतौर पर शांति रहती है, इसलिए मैं वास्तव में डर गया था। हम सभी दहशत में थे।'

धमाके के बाद क्या हुआ?
पुलिस अधिकारियों द्वारा पीएम किशिदा को नजदीक खड़ी एक कार तक ले जाया गया। यहां से उन्हें वाकायामा प्रीफेक्चुरल पुलिस के मुख्यालय तक ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के कारण पीएम का भाषण रद्द कर दिया गया।

घटना की जांच की जा रही है
जापान के शीर्ष सरकारी प्रवक्ता मात्सुनो ने कहा कि पुलिस संदिग्ध के मकसद की जांच कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी को भी बुलाया गया है। इसे पहले, ह्योगो प्रान्त के एक 24 वर्षीय व्यक्ति रियूजी किमुरा को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया था।

घटना पर प्रधानमंत्री क्या बोले?
प्रधानमंत्री किशिदा ने बाद में जेआर वाकायामा स्टेशन के सामने भाषण दिया। इस दौरान किशिदा ने कहा कि इस घटना को चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। आप सभी के साथ मिलकर हमें चुनाव को आगे बढ़ाना है। वहीं, मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'चुनाव लोकतंत्र का आधार हैं। यह बेहद अक्षम्य है कि इस तरह की हिंसा ऐसे समय में हुई।'
बता दें, यहां 23 अप्रैल को जापान में दूसरे चरण का स्थानीय चुनाव होना है। इस चुनाव के जरिए मतदाता छोटी नगर पालिकाओं में महापौर और विधानसभा सदस्यों को चुनेंगे। उसी दिन निचले और ऊपरी सदन की खाली पांच सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे।

शिंजो आबे को मारी गई गोली
- फोटो :
सोशल मीडिया
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ क्या हुआ था?
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पिछले साल जुलाई में हाउस ऑफ काउंसिलर्स चुनाव से पहले नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया पर हत्या सहित कई आरोपों में अभियोग लगाया गया था।

क्या जापान में राजनेताओं पर हमलों का इतिहास रहा है?
सालभर के अंदर जापान ने अपने मौजूदा और पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले देखे। हालांकि, देश में चुनाव के दौरान हमलों का एक लम्बा इतिहास देखा है। राजनेताओं पर प्रमुख हमलों की एक सूची है:
18 जनवरी, 1990: दक्षिणपंथी समूह के सदस्य द्वारा नागासाकी के मेयर हितोशी मोटोशिमा को गोली मार दी गई जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
20 मार्च, 1992: सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष शिन कनामारू, टोचिगी प्रान्त में गोली चलने के बाद बाल-बाल बचे।
30 मई, 1994: टोक्यो होटल में बंदूक हमले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मोरिहिरो होसोकावा बाल-बाल बचे।
25 अक्तूबर, 2002: डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के सांसद कोकी इशी की दक्षिणपंथी समूह के नेता ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
17 अप्रैल, 2007: नागासाकी मेयर इचो इटो को गोली मार दी गई, अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई।