फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bird Flu Virus in Japan News: Japan bird flu outbreak spreads to farm in fourth prefecture, More than 18 lakhs chickens will be killed

Japan: कोरोना के बीच जापान पर बर्ड फ्लू का कहर, 18 लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारा जाएगा

Tue, 01 Dec 2020 08:18 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 01 Dec 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu Virus in Japan News: Japan bird flu outbreak spreads to farm in fourth prefecture, More than 18 lakhs chickens will be killed
जापान में बर्ड फ्लू वायरस - फोटो : social media

दुनिया पहले से ही कोरोना वायरस का दंश झेल रही है और अब जापान में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। देश के चौथे प्रांत में भी यह पाया गया है। जापान के कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश के पोल्ट्री फार्मों में संक्रमण की लहर शुरू हो गई है, जिसे चार सालों में सबसे खराब महामारी बताया गया है। 

विज्ञापन


मनुष्य के संक्रमित होने की आशंका नहीं
कृषि मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी प्रांत में ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में 'एवियन इन्फ्लूएंजा' की खोज हुई है। मंत्रालय ने कहा कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि मुर्गियों या अंडे खाने से मनुष्य बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है।  
विज्ञापन


कागावा प्रांत से शुरू हुआ बुरा दौर
2016 के बाद से जापान में बर्ड फ्लू का सबसे खराब बुरा दौर पिछले महीने शिकोकू द्वीप के कागावा प्रांत में शुरू हुआ था, जो कि क्यूशू द्वीप से सटा हुआ है। मियाजाकी प्रांत के पोल्ट्री फार्मों में 40,000 मुर्गियों को मारा और दफन किया जाएगा। वहीं, पोल्ट्री फार्म के तीन किमी दायरे में मुर्गियों के कारोबार पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में भी फैली थी बीमारी
जापान सरकार की इस नई कार्रवाई के चलते प्रकोप शुरू होने के बाद 18 लाख से अधिक मुर्गियां मार दी जाएंगी। जापान में इससे पहले 2018 में भी बर्ड फ्लू महामारी सामने आया था। इसकी शुरुआत भी कागवा प्रांत से ही हुई थी। उस साल 91,000 मुर्गियों को मारा गया था। 


2016 व 2017 के बीच मारी थी 16 लाख मुर्गियां
जापान में बर्ड फ्लू का सबसे बड़ा प्रकोप नवंबर 2016 और मार्च 2017 के बीच आया था, तब 16 लाख से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया था। ये सभी मुर्गियां बर्ड फ्लू के एच5एन6 स्ट्रेन के संपर्क में आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed