फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan accused china for airspace violation for first time in east china sea tension rise

Japan: चीन के विमान ने जापान के हवाई क्षेत्र का किया उल्लंघन, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Tue, 27 Aug 2024 10:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2024 10:51 AM IST
सार

चाइनीज जहाज ने नागासाकी के नजदीक दानजो द्वीप के पास जापान की हवाई सीमा में प्रवेश किया। जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चाइनीज विमान करीब दो मिनट तक जापान की सीमा में रहा। 

विज्ञापन
japan accused china for airspace violation for first time in east china sea tension rise
जापान ने चीन पर लगाए आरोप - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान ने सोमवार को आरोप लगाया कि चीन की सेना के एक सर्विलांस विमान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जापान का कहना है कि यह पहली बार है कि चीन के विमान ने उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के एक वाई-9 सर्विलांस विमान ने सोमवार की सुबह करीब 11.29 बजे उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। चाइनीज जहाज ने नागासाकी के नजदीक दानजो द्वीप के पास जापान की हवाई सीमा में प्रवेश किया। जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चाइनीज विमान करीब दो मिनट तक जापान की सीमा में रहा।
विज्ञापन


जापान-चीन में बढ़ सकता है तनाव
जापान का आरोप है कि चीन लगातार समुद्री सीमा में उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में अब ताजा घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। जापान का कहना है कि चीन के विमान पहले भी दक्षिण पूर्व की सीमा के आसपास चक्कर लगाते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि किसी विमान ने जापान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जापान ने कहा कि उन्होंने चीनी विमान के खिलाफ किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया। हालांकि चीन की उकसावे वाली कार्रवाई को देखते हुए जापान ने अपनी पूर्वी सीमा पर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है। 
विज्ञापन


जापान ने जताई कड़ी नाराजगी
जापान ने चीन के राजदूत को इसे लेकर समन भी जारी किया है और घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन के विमान और ड्रोन्स पहले भी विवादित सेनकाकू द्वीप पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते रहे हैं। चीन, ताइवान के खिलाफ भी उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और कई बार ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर चुका है। चीन का फिलीपींस के साथ भी सीमा विवाद चल रहा है। हालांकि इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed