{"_id":"60de14a88ebc3ed77d7c7254","slug":"james-franco-to-pay-millions-of-dollars-to-settle-sexual-misconduct-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: यौन दुराचार केस निपटाने को जेम्स फ्रेंको करेंगे लाखों डॉलर का भुगतान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: यौन दुराचार केस निपटाने को जेम्स फ्रेंको करेंगे लाखों डॉलर का भुगतान
Fri, 02 Jul 2021 12:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:46 AM IST
सार
दोनों पक्ष समझौते के हिस्से के रूप में इस कथन पर सहमत हुए कि मनोरंजन उद्योग में किसी के साथ जाति, धर्म, विकलांगता, लिंग अथवा यौन शोषण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
James Franco
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स फ्रेंको और उनके सहयोगी अपने दो पूर्व छात्रों द्वारा उन पर लगाए गए यौन दुराचार के मुकदमे को निपटाने के लिए 22 लाख डॉलर देने पर राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व छात्र सारा टिथर-कपलान और टोनी गाल ने फ्रेंको व उनके सहयोगियों पर एक नियोक्ता के रूप में अपनी ताकत का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न के रूप में करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
दोनों पक्ष समझौते के हिस्से के रूप में इस कथन पर सहमत हुए कि मनोरंजन उद्योग में किसी के साथ जाति, धर्म, विकलांगता, लिंग अथवा यौन शोषण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के भेदभाव या पूर्वाग्रह का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह मुकदमा फ्रेंको के करियर को कैसे प्रभावित करेगा फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि 2017 के द डिजास्टर आर्टिस्ट के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद से फ्रेंको ने एचबीओ शृंखला द ड्यूस (2019 में समाप्त) में अभिनय किया। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है।