फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jamaat-e-Islami holds first-ever major rally in Bangladesh's capital News In Hindi

Bangladesh: आम चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी का शक्ति प्रदर्शन, देशभर से रैली में जुटे लाखों समर्थक

Sat, 19 Jul 2025 10:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जमात-ए-इस्लामी ने ढाका में अपना पहला बड़ा और अकेला शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें लाखों समर्थकों की भीड़ जुटी। इस दौरान पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा कि हम न ही वसूली और भ्रष्टाचार को स्वीकार करेंगे और न ही इसे बर्दाश्त करेंगे।

विज्ञापन
Jamaat-e-Islami holds first-ever major rally in Bangladesh's capital News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी।

विस्तार

बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो रही है। इसी बीच बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने शनिवार को ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में अपना पहला बड़ा अकेला रैली आयोजित किया। इस रैली में देश भर से लाखों समर्थक पहुंचे। यह रैली पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पद छोड़ने के बाद बदले राजनीतिक माहौल में हुई पहली बड़ी पार्टी रैली थी।

विज्ञापन


रैली की अध्यक्षता पार्टी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने की। उन्होंने कहा कि पिछले साल की राजनीतिक लड़ाई में जमात-ए-इस्लामी की अहम भूमिका रही, जिसका मकसद फासीवाद को खत्म करना था। रहमान ने अपने समर्थकों को चेतावनी दी कि देश में भविष्य में भी सही रास्ते पर बने रहने के लिए संघर्ष जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर मुझे उस संघर्ष में शहीद होने की हिम्मत दे जो एक न्यायपूर्ण देश बनाने के लिए है।

विज्ञापन

देश में न्याय होना जरूरी है-रहमान
रहमान ने 2006 के अक्तूबर से शुरू हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि उन सभी के खिलाफ जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ देश में न्याय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे मुकदमे नहीं होंगे, तब तक बांग्लादेश पुराने सिस्टम के तहत आगे नहीं बढ़ सकता। बताया गया कि शेख हसीना की सरकार ने अपनी सत्ता खोने से कुछ दिन पहले इस पार्टी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बाद में प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस की अस्थायी सरकार ने यह प्रतिबंध हटा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नहीं मान रहा चीन: ब्रह्मपुत्र नदी पर शुरू किया दुनिया का सबसे बड़े बांध का निर्माण; भारत का है कड़ा विरोध

जबरन वसूली के खिलाफ आंदोलन चलाने का ऐलान
इसी दौरान शफीकुर रहमान ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ आंदोलन चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम वसूली और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे और न ही इसे सहेंगे। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो कोई भी सांसद या मंत्री सरकारी खजाने का दुरुपयोग नहीं करेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी का एक बड़ा एजेंडा राष्ट्रीय चुनावों में अनुपातात्मक प्रतिनिधित्व (प्रोपोरशनल रिप्रेजेंटेशन) प्रणाली लागू करना है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला मोहम्मद ताहेर ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में यह चुनाव प्रणाली सबसे उपयुक्त है।



ये भी पढ़ें:- Boat Capsized: वियतनाम में तूफान के दौरान पर्यटकों की नाव पलटी, 34 लोगों की मौत; आठ लोग लापता

पांच लाख से ज्यादा लोग हुए शामिल
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस पहली अकेली रैली की तैयारियां लगभग एक महीने तक चलीं और इसमे लगभग पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इससे पहले जमात-ए-इस्लामी बीएनपी के साथ संयुक्त रैलियों में हिस्सा लेती थी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह पहली बार है जब जमात ने 1971 के बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद इतनी बड़ी रैली आयोजित की है। इससे पहले 1970 के चुनाव से पहले पूर्वी पाकिस्तान में पालतन मैदान में उनकी एक बड़ी रैली आधे रास्ते में विरोधियों द्वारा रोक दी गई थी।

राजनीतिक लेखक शमसुद्दीन अहमद पईरा ने कहा कि तब से लेकर 1971 की आजादी के बाद जमात अपनी कोई बड़ी रैली राजधानी में आयोजित नहीं कर सकी, केवल छोटे-छोटे अनियोजित प्रदर्शन करती रही है। यह रैली जमात-ए-इस्लामी के राजनीतिक फिर से सक्रिय होने का संकेत मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed