फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jakarta: Indonesian police arrest 44 people suspected of starting forest fires

Forest Fires In Indonesia: इंडोनेशिया के जंगलों में आग लगाने के आरोप में 44 लोग गिरफ्तार, सरकार का सख्त एक्शन

Wed, 23 Jul 2025 07:19 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 23 Jul 2025 07:19 PM IST
सार

Forest Fires In Indonesia: इंडोनेशिया में जंगलों में लगने वाली आग अब केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि मानव जीवन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी बड़ी समस्या बन चुकी है। सरकार की ओर से की जा रही सख्त कार्रवाई और कृत्रिम बारिश जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jakarta: Indonesian police arrest 44 people suspected of starting forest fires
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशियाई पुलिस ने जंगलों और पीटलैंड (नमी वाली भूमि) में आग लगाने के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आगजनी की घटनाओं के कारण वातावरण में जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे देश और पड़ोसी देशों में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रमुख सुहरयांतो ने बुधवार को बताया कि ये आग केवल सूखे की वजह से नहीं, बल्कि लोगों की तरफ से जानबूझकर लगाई गई है। उन्होंने कहा, 'आशा है कि इन गिरफ्तारियों से लोगों को सबक मिलेगा और वे जमीन साफ करने के लिए आग लगाना बंद करेंगे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ukraine: एक कानून को दी मंजूरी और खतरे में पड़ गई जेलेंस्की की कुर्सी, लोग बोले- ये लोकतंत्र से विश्वासघात है
विज्ञापन


आरोपियों को हो सकती है 10 साल की सजा
इन 44 आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी को मंगलवार को रियाउ प्रांत की राजधानी पेकनबारू में मीडिया के सामने पेश किया गया। सभी को हथकड़ी पहनाई गई थी और वे नारंगी जेल की वर्दी में थे। सुहरयांतो ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत मुकदमा चलेगा, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब आगजनी के मामलों में लोगों को पकड़ा गया है। 2019 में भी पुलिस ने जंगल की आग से जुड़े 230 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
रियाउ प्रांत के रोकन हिलिर और रोकन हुलु जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 500 हेक्टेयर (1,235 एकड़) जंगल जल चुके हैं। घना धुआं इतना फैल गया है कि दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम रह गई है। वहीं, सरकार ने आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार से रियाउ प्रांत में बादलों पर नमक डालकर कृत्रिम बारिश कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो 25 जुलाई तक जारी रहेगी। सुहरयांतो ने आम लोगों से अपील की है कि वे आग लगाने वालों की जानकारी सरकार को दें और इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें - Germany: ट्रंप पर टिप्पणी मामले में जर्मन कॉमेडियन बरी, जज बोलीं- यह एक व्यंग्य था, न कि हिंसा के लिए उकसावा

आग लगने से अंतरराष्ट्रीय विवाद
हर साल सूखे के मौसम में सुमात्रा और बोर्नियो द्वीपों पर जंगलों में आग लगती है, जिसका धुआं सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड तक फैलता है। 2023 में इंडोनेशिया ने यह दावा किया था कि मलेशिया में फैला धुआं उसकी वजह से नहीं है, हालांकि अतीत में वह कई बार माफी मांग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed