फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jaishankar said world need to come together to face global challenges World Culture Festival slam canada

Jaishankar: जयशंकर बोले- कनाडा में जो कुछ भी हो रहा, वह सामान्य नहीं; चुनौतियों से निपटने के लिए साथ आए दुनिया

Sat, 30 Sep 2023 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि 'वैश्वीकरण और तकनीक की मदद से हम एक दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से जान पा रहे हैं। आज कोई भी इंसान, कोई भी विचार या संस्कृति हमसे बहुत दूर नहीं है लेकिन इसे ज्यादा सद्भाव और सहयोगात्मक होने की जरूरत है।'

विज्ञापन
jaishankar said world need to come together to face global challenges World Culture Festival slam canada
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि बड़ी वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन से निपटने और आर्थिक प्रगति के लिए सारे देशों को साथ आने की जरूरत है। जयशंकर ने कहा कि इन चुनौतियों से अकेले नहीं निपटा जा सकता और पूरी दुनिया को इनके खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। अमेरिका में विश्व संस्कृति उत्सव के दौरान अपने संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री ने ये बातें कही। 
विज्ञापन


'दुनिया पहले के मुकाबले ज्यादा लोकतांत्रिक हुई'
जयशंकर ने कहा कि 'दुनिया को एक साथ लाना अब और अहम हो गया है। इसी सोच के साथ भारत ने जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता की और हमारी थीम भी एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य रही। जिसे आज सांस्कृतिक रूप से हमने देखा भी। आज दुनिया पहले के मुकाबले ज्यादा लोकतांत्रिक हो गई है और एक दूसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ा है। वैश्वीकरण और तकनीक की मदद से हम एक दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से जान पा रहे हैं। आज कोई भी इंसान, कोई भी विचार या संस्कृति हमसे बहुत दूर नहीं है लेकिन इसे ज्यादा सद्भाव और सहयोगात्मक होने की जरूरत है।'
विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर ने कही ये बात
कार्यक्रम के दौरान श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हम सभी लोग एक वैश्विक परिवार का हिस्सा हैं। हमें मानवता की अच्छाई में विश्वास रखना चाहिए। आज भी समाज में ये इच्छा है कि इसे कैसे बेहतर बनाया जाए। हम चुनौतियों को स्वीकार करें और एक बेहतर भविष्य का सपना देखें। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अगर परिवार में एक व्यक्ति खुश नहीं है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है और ऐसे ही कुछ परिवार पूरे देश को नाखुश बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक होगा विश्व संस्कृति उत्सव का आयोजन
बता दें कि विश्व संस्कृति उत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन वॉशिंगटन डीसी में हो रहा है। अगले तीन दिनों तक इस आयोजन में 100 से ज्यादा देशों के करीब 10 लाख लोग शिरकत करेंगे। इस दौरान 180 देशों के 17 हजार कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसका आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर कर रहे हैं। उद्योग जगत, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के 1000 से ज्यादा नेता इस सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

'कनाडा में जो हो रहा, वह सामान्य नहीं' 

jaishankar said world need to come together to face global challenges World Culture Festival slam canada
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI
अमेरिका में एक बार फिर एस जयशंकर ने कनाडा पर हमला बोला। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा में जो हो रहा है, उसे सामान्य बनाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय मिशन और राजनयिकों के खिलाफ उकसावे वाले बयान दिए जा रहे हैं और भारतीय मिशन के बाहर हिंसा की जा रही है। जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया के किसी अन्य देश में ऐसा होता तो क्या दुनिया के देश तब भी इसी तरह प्रतिक्रिया देते?

जयशंकर ने कहा कि 'भारतीय मिशन के बाहर स्मोक बम फोड़े जा रहे हैं। भारतीय कॉन्सुलेट्स के बाहर हिंसा की जा रही है। पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं, क्या आप इसे सामान्य मानते हैं? अगर यह किसी दूसरे देश में हुआ होता तो तब आपकी क्या प्रतिक्रिया होती? कनाडा में जो हो रहा है वह सामान्य नहीं है और यह अहम है कि इसके बारे में बताया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed