फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar said- Canada's allegations are baseless, the cocktail of separatism and terrorism is there

America: जयशंकर बोले- कनाडा में मानव तस्करी, अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद का कॉकटेल, उनके आरोप बेबुनियाद

Fri, 29 Sep 2023 09:13 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Sep 2023 09:13 PM IST
सार

America: जयशंकर ने कहा कि कनाडा ने जो आरोप लगाए हैं वे बेबुनियाद हैं। वहां सियासी मजबूरी में आतंकियों को शरण दिया जा रहा है। वहां आतंकियों और हिंसक गतिविधियों का वकालत करने वालों के लिए माकूल माहौल है। उन्हें कनाडा की राजनीति की वजह से आजादी मिली है।

विज्ञापन
Jaishankar said- Canada's allegations are baseless, the cocktail of separatism and terrorism is there
एस जयशंकर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के पांच दिन के दौरे पर पहुंचे जयशंकर इस समय वाशिंगटन में हैं। बृहस्पतिवार को उनकी ब्लिंगन और सुविलन से मुलाकात हुई थी। थिंक-टैंक हडसन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या ब्लिंकन के साथ उनकी मुलाकात में भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों का मुद्दा उठा, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। जयशंकर ने कहा, हां मेरी बात हुई। अमेरिकी पक्ष ने इस पूरी स्थिति पर अपना आकलन साझा किया और उन्होंने अमेरिकियों को भारत की चिंताओं का सारांश समझाया। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ब्लिंकन ने बैठक के दौरान जयशंकर से कनाडा की जांच में सहयोग का आग्रह किया।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पहले निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक रूप से कुछ आरोप लगाए। निजी और सार्वजनिक दोनों में हमारी प्रतिक्रिया यह थी कि उनके आरोप भारत की नीति से मेल नहीं खाते हैं। अगर कोई प्रासंगिक और विशिष्ट बात है जिस पर वह भारत से गौर कराना चाहते हैं तो उसके के लिए सरकार तैयार हैं।
विज्ञापन


इस बातचीत को समझने केलिए हमें यह समझना होगा है कि वर्षों पुरानी मनमुटाव से निकला है। कनाडा ने आतंकियों और आतंकी वारदातों में शामिल लोगों का साथ दिया है। वहां उन्हें स्पेस मिला है। अमेरिकी कनाडा को अलग नजरिए से देखते हैं। पर हमारे लिए कनाडा एक ऐसा देश है जो भारत विरोधी गतिविधियों का केंद्र रहा है। भारत में संगठित अपराध में शामिल लोग कनाडा का रुख कर रहे हैं। कनाडा में मानव तस्करी, अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद का कॉकटेल चरम पर है। यहां इस तरह के लोगों और मुद्दों का टॉक्सिसक कॉम्बिनेशन बन गया है। उसे वहां स्पेस भी मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि कनाडा ने जो आरोप लगाए हैं वे बेबुनियाद हैं। वहां सियासी मजबूरी में आतंकियों को शरण दी जा रही है। वहां आतंकियों और हिंसक गतिविधियों का वकालत करने वालों के लिए माकूल माहौल है। उन्हें कनाडा की राजनीति की वजह से आजादी मिली है।


विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से उनकी मुलाकात के दौरान खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा हम लोगों के बीच बातचीत हुई थी। अमेरिका ने इस पूरे मुद्दे पर अपने रुख को हमसे साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed