फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar opens new Indian consulate in Brisbane, pays homage to Mahatma Gandhi

Australia: जयशंकर ने ब्रिसबेन में किया नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 04 Nov 2024 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:01 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श दुनिया भर में गूंजते रहते हैं। आज सुबह ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

विज्ञापन
Jaishankar opens new Indian consulate in Brisbane, pays homage to Mahatma Gandhi
विदेश मंत्री जयशंकर ने खोला नया महावाणिज्य दूतावास - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर फिलहाल पांच दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने सोमवार यानी आज ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


'गांधी के आदर्श दुनिया भर में गूंजते रहते'
जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गांधी के आदर्श दुनिया भर में गूंजते रहते हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, 'आज सुबह ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है।'
विज्ञापन

 

नए महावाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन
इसके अलावा उन्होंने ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर कहा, 'आज ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए क्वींसलैंड की राज्यपाल महामहिम डॉ. जीनेट यंग और मंत्रियों रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन को धन्यवाद।'
 

जयशंकर ने ब्रिसबेन में क्वींसलैंड की राज्यपाल जीनेट यंग के साथ मुलाकात पर कहा, 'क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों और तरीकों पर चर्चा की।'


टोंगा साम्राज्य को दी शुभकामनाएं
इससे पहले, जयशंकर ने टोंगा साम्राज्य को उनके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं भी दीं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'टोंगा साम्राज्य की सरकार और लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे प्रशांत द्वीप सहयोग को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed