फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jailed former Pak PM Imran Khan's wife Bushra Bibi fears for his life; alleges inhumane conditions in jail

Pakistan: ‘जेल में बंद इमरान खान को जान का खतरा’, पत्नी बुशरा का आरोप- पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा

Sun, 21 Jul 2024 12:40 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 12:40 AM IST
सार

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ जेल में अमानवीय व्यवहार हो रहा है। साथ ही उन्होंने इमरान की जान का खतरा बताया है।

विज्ञापन
Jailed former Pak PM Imran Khan's wife Bushra Bibi fears for his life; alleges inhumane conditions in jail
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। बुशरा ने आरोप लगाया कि इमरान को जेल में अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया है और गंदा खाना दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


'मुझे और मेरे पति को जान का खतरा है'
बुशरा ने शनिवार को कहा कि रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद उनके पति को जान का खतरा है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बुशरा ने अपनी जान को लेकर भी खतरा बताया है। 
विज्ञापन


बुशरा के अनुसार, पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इमरान की जिंदगी खतरे में हैं। जहां पहले भी उन्हें जहर दिया गया था और गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। बुशरा ने आगे कहा कि उन्होंने इसकी जांच के लिए अपील की थी लेकिन अदालत की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल की स्थितियों के बारे में बात करते हुए 49 साल की बुशरा ने बताया कि उन्हें गंदी जगह पर रखा गया है और दूषित खाना खिलाया जा रहा है। 

हमारे साथ सजायाफ्ता मुजरिम की तरह सलूक किया जा रहा है: बुशरा बीवी
बुशरा ने राजीतिक कैदियों के साथ सजायाफ्ता मुजरिम की तरह व्यहवहार करने पर प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अन्य राजनीतिक कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है, जबकि इमरान खान को बुनियादी सुविधाओं के बिना भी संघर्ष करना पड़ता है। 


10 दिनों की हिरासत में हैं इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नौ मई को हुए दंगों के मामले में 10 दिन की हिरासत में हैं। उन पर नौ मई को हुए दंगों के दौरान कई मामले दर्ज किए गए थे। पंजाब प्रांत की पुलिस का दावा है कि इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े 12 मामले चल रहे हैं। इनमें एक मामला लाहौर में सैन्य अधिकारी पर हमले से भी जुड़ा हुआ है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed