फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jail break: Six Palestinian prisoners escaped from Israeli prison through tunnel, police launched massive arrest campaign

जेल में सेंध : सुरंग के रास्ते इस्राइली जेल से भागे छह फलस्तीनी कैदी, पुलिस ने छेड़ा धरपकड़ अभियान

Mon, 06 Sep 2021 10:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, तेल अवीव
पीटीआई, तेल अवीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 10:35 PM IST
सार

इस्राइल की कड़ी सुरक्षा वाली गिलबोया जेल में सेंध लगा दी गई है। पीएम बेनेट ने इस घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं पुलिस ने 400 कैदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित कर दिया है।  एहतियात के तौर पर 400 कैदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया है। 
 

विज्ञापन
Jail break: Six Palestinian prisoners escaped from Israeli prison through tunnel, police launched massive arrest campaign
सांकेतिक चित्र

विस्तार

इस्राइल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा बलों के अभूतपूर्व पहरे को धता बताते हुए छह फलस्तीनी कैदी सुरंग के रास्ते गिलबोया जेल से भागने में कामयाब रहे। जेल से रातोंरात भागने के बाद इस्राइली सेना ने पश्चिमी तट में फलस्तीनी कैदियों की तलाश में अभियान छेड़ दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं और क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी है। इस्राइल के आर्मी रेडियो के अनुसार, 400 कैदियों को एहतियातन अधिक सुरक्षा वाली जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। रेडियो के मुताबिक, गिलबोया जेल से वह एक सुरंग के रास्ते भागे थे। जबकि यह इस्राइल की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मानी जाती है। इन लोगों को निश्चित रूप से बाहरी मदद मिली है। 
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधाननमंत्री नफ्ताली बेनेट ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सुरक्षाबलों द्वारा अधिकतम सतर्कता बरते जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस्राइल के यहूदी नववर्ष के कुछ घंटे पहले हुए जेल ब्रेक पर उन्हें लगातार अपडेट मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को यकीन नहीं था कि फरार कैदी आम लोगों के सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं इसलिए आम लोगों के लिए दिनचर्या बदलने के कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि फरार कैदी जेनिन की तरफ भागे हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा फलस्तीन प्रशासन को मान्यता हासिल है। यहां हाल ही में इस्राइली बलों की उग्रवादियों के साथ झड़प हुई थी। सोमवार की सुबह जेनिन के ऊपर इस्राइली हेलिकॉप्टर गश्त लगाते नजर आए। फलस्तीनी कैदी क्लब के मुताबिक फरार होने वाले कैदियों की उम्र 26 से 49 के बीच है। इसमें जकरिया जुबैदी (46) भी है जिसे 2019 में पकड़ा गया था। जुबैदी अल अक्सा शहीद ब्रिगेड का नेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed